Nobel Prize 2024: साहित्य के क्षेत्र में दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला नोबेल पुरस्कार

साहित्य के क्षेत्र में दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला नोबेल पुरस्कार
साहित्य के क्षेत्र में दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को पुरस्कार दिया गया। उन्हें दरअसल बेहतरीन उपन्यास और किताबों के लिए इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है।

Nobel Prize 2024: दुनिया की सबसे बड़े सम्मान नोबेल पुरस्कार की घोषणाएं जहां लगातार होते जा रही है वहीं पर साहित्य के क्षेत्र में दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को पुरस्कार दिया गया। उन्हें दरअसल बेहतरीन उपन्यास और किताबों के लिए इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। बताया जा रहा है कि, उनका गद्य मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है।

द वेजिटेरियन किताब की चर्चा

आपको बताने चलें कि, दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग की प्रमुख किताबों में द वेजिटेरियन, द व्हाइट बुक, ह्यूमन एक्ट्स और ग्रीक लेसन्स का नाम आता है। इसमें ही द वेजिटेरियन उपन्यास की बात करें तो, यह तीन भागों में लिखी गईं, जिसमें हिंसक परिणामों का जिक्र किया गया है. इस कहानी का हीरो मांस न खाने का फैसला लेता है और इसके बाद उसे अलग-अलग प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। लेखिका कांग ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में की थी तो वहीं पर अपने लेखन के साथ-साथ, हान कांग ने खुद को कला और संगीत में भी हुनर दिखाया है।

इन वैज्ञानिकों को मिल चुके हैं अवॉर्ड

आपको बताते चलें कि, साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा करने से पहले प्रोटीन पर काम करने के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार साइंटिस्ट डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को से नवाजा गया था। वहीं पर साहित्य के क्षेत्र में करीबन 121 हस्तियों ने यह खिताब जीता है।

Tags

Next Story