Stock Market Updates: आप भी शेयर मार्केट में करते हैं निवेश, तो जानें शुक्रवार को कैसी है बाजार की हालत?

आप भी शेयर मार्केट में करते हैं निवेश, तो  जानें शुक्रवार को कैसी है बाजार की हालत?
X
शुक्रवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 07 में तेजी तो 23 में गिरावट चल रही है।

Stock Market Updates 21 Febuary 2025: आज सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही। आज स्टॉक मार्केट रेड सिग्नल में ओपन हुआ। भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 117.69 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरावट के बाद करीब 75,618.27 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 38.85 अंक यानी 0.17 फीसदी कमजोर होकर करीब 22,874.30 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट गिरावट थी। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार लाल निशान में ही और गहराता जा रहा था। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 324.75 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरकर करीब 75,411.21 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 107.80 अंक यानी 0.47 फीसदी गिरावट के साथ करीब 22,805.35 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?

शुक्रवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 07 में तेजी तो 23 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 08 में तेजी तो 42 में गिरावट चल रही है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स और ऑटो सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में है।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार?

बीते दिन 20 फरवरी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। गुरुवार की शाम सेंसेक्स 203 अंकों की गिरावट के बाद 75,735 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 19 अंक की गिरावट के बाद 22,913 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 15 में तेजी तो 15 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी तो 22 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Tags

Next Story