Stock Market Updates: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट

Stock Market Updates 24 Febuary 2025: आज सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। स्टॉक मार्केट खुलते ही धड़ाम से गिर गया। सुबह से ही स्टॉक मार्केट रेड सिग्नल में कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट देखने को मिल रही है, US में शुक्रवार को बाजार मंदी के साथ बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 497.94 अंक यानी 0.66 फीसदी गिरावट के बाद करीब 74,813.12 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 162.05 अंक यानी 0.71 फीसदी कमजोर होकर करीब 22,633.85 अंक पर खुला।
यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट
बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट गिरावट थी। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार लाल निशान में ही और गहराता जा रहा था। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 727.11 अंक यानी 0.97 फीसदी की गिरकर करीब 74,583.95 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 222.80 अंक यानी 0.98 फीसदी गिरावट के साथ करीब 22,573.10 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।
कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?
सोमवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 02 में तेजी तो 28 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 04 में तेजी तो 46 में गिरावट चल रही है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स और IT सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट में है। वहीं, फार्मा इंडेक्स में मामूली तेजी है।
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार?
पिछले सप्ताह के आखिरी दिन 22 फरवरी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। गुरुवार की शाम सेंसेक्स 424 अंकों की गिरावट के बाद 75,311 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 117 अंक की गिरावट के बाद 22,795 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 08 में तेजी तो 22 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 13 में तेजी तो 37 में गिरावट दर्ज की गई थी।