Stock Market Bloodbath : चुनाव के शुरुआती रुझानों से सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

Stock Market Bloodbath : चुनाव के शुरुआती रुझानों से सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

Stock Market Bloodbath

Stock Market Bloodbath : साल 2020 में कोरोना महामारी के समय बाजार में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

Stock Market Bloodbath : दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को शाम तक घोषित किए जाने हैं। देश भर की 543 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान से शेयर मार्केट में तनाव की स्थिति है। एग्जिट पोल सामने आने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पहुंचा था लेकिन रुझान आने पर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह सेंसेक्स 3513 अंक पर टूटा वहीं निफ्टी 1169 अंक पर गिरा।

साल 2020 में कोरोना महामारी के समय बाजार में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि, चुनाव परिणाम इस बार मार्केट 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर सकता है। निफ्टी 50 में कोई शेयर बढ़त बनाता नजर नहीं आ रहा है। अडानी, एनटीपीसी और ओनजीसी के शेयर टॉप लूजर्स की श्रेणी में है।

4 जून दोपहर 12 बजे तक चुनाव आयोग द्वारा दिए गए डाटा के अनुसार, भाजपा 234 सीट पर आगे है। वहीं कांग्रेस इस समय 99 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। कई राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा है लेकिन उत्तर प्रदेश में स्थिति चिंताजनक है। यहां सपा ने भाजपा पर बढ़त बनाई हुई है।

Tags

Next Story