Stock Market Updates: फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल

Stock Market Updates 17 Febuary 2025: आज सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत निराशाजनक रही। आज की सुबह शेयर बाजार वालों के लिए अच्छी नहीं रही। शेयर बाजार हरे निशान में खुला। भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार सेंसेक्स जहां लगभग 532.34 अंक यानी 0.70 फीसदी गिरावट के बाद करीब 75,406.87 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 176.40 अंक यानी 0.77 फीसदी कमजोर होकर करीब 22,752.85 अंक पर खुला।
यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट
बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट तेजी में था। खबर लिखने के समय सुबह 11 बजे तक शेयर बाजार लाल निशान में ही रिकवर कर रहा था। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 184.19 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरकर करीब 75,755.02 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 46.95 अंक यानी 0.20 फीसदी गिरावट के साथ करीब 22,882.30 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।
कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?
मंगलवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 13 में तेजी तो 17 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी तो 28 में गिरावट चल रही है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के शेयर सबसे गिरावट में है। वहीं, ऑटो, आईटी, रियल्टी इंडेक्स में भी गिरावट दिख रही है। Sun Pharma, Asian Paints, Cipla, Bajaj Finserv, Tata Motors निफ्टी के तेजी में हैं। वहीं M&M, Tata Steel, Hero MotoCorp, HDFC Life and ICICI Bank टॉप लूजर बने हुए हैं।