Stock Market Updates: फिर शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स में 50 अंक तेजी तो निफ्टी में गिरावट

फिर शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत,  सेंसेक्स में 50 अंक तेजी तो निफ्टी में गिरावट
X

Stock Market Updates 07 Febuary 2025: आज सप्ताह के आखिरी वर्किंग डे शुक्रवार को शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। सुबह से बाजार में मामूली हलचल दिख रही है। एशियाई और अमेरिकी बाजार मिलजुला कारोबार कर रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स जहां लगभग 18.13 अंक यानी 0.02 फीसदी की तेजी के बाद करीब 78,076.29 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 10.85 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के बाद करीब 23,614.20 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट फ्लैट कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 38.89 अंक यानी 0.05 फीसदी की तेजी के साथ करीब 78,097.05 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 3.10 अंक यानी 0.01 फीसदी गिरावट के साथ करीब 23,600.25 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में दिखी तेजी

शुक्रवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 12 में तेजी तो 18 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी तो 25 में गिरावट चल रही है। Bharti Airtel, Britannia, Hero MotoCorp, Shriram Finance, Apollo Hospitals निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं ONGC, SBI, HUL, Reliance Industries, HCL Tech निफ्टी के गिरावट वाले शेयर हैं।

गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान में जाकर बंद हुआ था। गुरुवार शाम सेंसेक्स 213 अंकों की गिरावट के बाद 78,058 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 92 अंक की गिरावट के बाद 23,603 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 19 शेयर में गिरावट तो 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 30 में गिरावट तो 20 में तेजी दिख रही है।

Tags

Next Story