Swatantrata Senani Superfast Express: बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव

बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव

Swatantrata Senani Superfast Express

Swatantrata Senani Superfast Express : पटना। बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। पथराव के कारण ट्रेन के AC बोगी के शीशे टूटे हैं। यह ट्रेन जयनगर से दिल्ली जा रही थी। मामले की जांच जारी है। अब तक किसी यात्री के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि, कुछ यात्री इस पथराव में घायल हुए हैं।

समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव गुरुवार रात हुआ है। कुछ असमाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया। जिससे ऐसी कोच के शीशे टूट गए। रेलवे को इस बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। पथराव की यह घटना समस्तीपुर स्टेशन के आउटर पर हुई है। शीशे टूटने के कारण यात्रियों को रात भर परेशान होना पड़ा।

यात्रियों ने बताया है कि, रात करीब 11 बजे समस्तीपुर स्टेशन से ट्रेन मुजफ्फरनगर के लिए निकली। यहां आउटर सिग्नल पर पहुँचते ही ट्रेन पर पथराव किया गया। पथराव के कारण ऐसी कोच के शीशे टूट गए। इसके बाद यात्री डर गए। पथराव की शिकायत करने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद 40 से 45 मिनट तक अधिकारियों ने जांच की। टूटे शीशे पर कपड़ा लगाया और ट्रेन को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया।

बता दें कि, इसी रूट से निकली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पथराव किया गया था। इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पथराव करने वाले लोगों की पहचान के लिए पुलिस और आरपीएफ - जीआरपी द्वारा जांच की जा रही है।

Tags

Next Story