Stree 2 Teaser Out: इस बार चंदेरी में आजादी के दिन आतंक मचाने लौटेगी स्त्री

Stree 2 Teaser Out: इस बार चंदेरी में आजादी के दिन आतंक मचाने लौटेगी स्त्री
Stree 2 Teaser Out: फिल्म 'स्त्री' के करीब 6 साल के लंबे गैप के बाद फाइनली इसकी सीक्वल फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर रिलीज हो चुका है।

Stree 2 Teaser Out: स्त्री 2' का टीजर रिलीज हो गया है और इसे देखकर दर्शकों को चंदेरी की वो कहानी फिर से याद आ जाएगी, जिसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी और पंकज त्रिपाठी ने शानदार माहौल बना दिया था। पहले यह टीजर केवल थिएटर्स में दिखाया गया था, लेकिन अब इसे इंटरनेट पर भी रिलीज कर दिया गया है।

स्त्री 2’ का टीजर रिलीज

टीजर की शुरुआत में स्त्री की एक बड़ी मूर्ति दिखाई देती है, जिस पर लोग दूध चढ़ाते हुए नजर आते हैं, और मूर्ति के नीचे लिखा होता है "ओ स्त्री रक्षा करना"। इसके बाद राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी दिखाई देते हैं, जो हैरानी से किसी चीज को देखते हुए कहते हैं, "ये तो सच में आ गई"। इसके बाद गांव में हड़कंप मच जाता है, क्योंकि वे बार-बार कहते हैं, "स्त्री वापस आ गई।"

स्त्री के साथ और भी खौफनाक किरदार नजर आएंगे। टीजर में अभिषेक बैनर्जी का किरदार फिर से दिखाई दे रहा है। यह किरदार हॉरर यूनिवर्स की फिल्म 'भेड़िया' में भी नजर आया था, जहां वह भेड़िये में बदलने वाले भास्कर का दोस्त है।हॉरर यूनिवर्स की नवीनतम फिल्म 'मुंज्या' में दिखाए गए भूत का भी स्त्री से कनेक्शन बताया गया है। फिल्म के अंत में एक छोटा सा सीन था जो संकेत देता है कि मुंज्या और स्त्री का संबंध हो सकता है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जब हॉरर यूनिवर्स की ये सभी खौफनाक शक्तियां एकसाथ आएंगी तो क्या माहौल बनेगा।

क्या कह रहे हैं लोग

फिल्म के बारे में बात करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा है ओ स्त्री जल्दी आना। एक अन्य व्यक्ति ने इसपर टिप्पणी की है कि स्त्री हम सभी की पसंदीदा है। एक और शख्स ने पूछा है कि तमन्ना भाटिया को टीजर में किस-किस ने नोटिस किया| एक यूजर ने लिखा स्त्री हमारी मोस्ट फेवरेट है|एक ने लिखा ये बेस्ट कमबैक है|वहीं एक और ने लिखा बेस्ट टीजर ऑफ द ईयर|

स्त्री 2’ की रिलीज डेट

स्त्री 2’ की रिलीज डेट 15 अगस्त है|फिल्म 'मुंज्या' के साथ जो सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, उसके साथ अटैच किया गया था, पर बाद में वह ऑनलाइन लीक हो गया था। अब मेकर्स ने इसे ऑफिशियली ऑनलाइन रिलीज कर दिया है। ‘स्त्री 2’ का निर्माण दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म के बैनर तले किया गया है। पहला पार्ट 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुआ था जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। अब ये फिल्म 6 साल बाद ‘स्त्री 2’ दहशत फैलाने आ रही है।

Tags

Next Story