Sunil Jakhar: सुनील जाखड़ का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं

सुनील जाखड़ का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं

Sunil Jakhar Resigns From BJP Punjab State President : पंजाब। सुनील जाखड़ ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार सुनील जाखड़ का इस्तीफ़ा भाजपा अलकमान ने स्वीकार नहीं किया है। कुछ समय पंचायत चुनाव होने हैं ऐसे में सुनील जाखड़ का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा अच्छी खबर नहीं है। जानकारी सामने आई है कि, सुनील जाखड़ लंबे समय से भाजपा कार्यकारिणी की बैठक से भी दूरी बनाए हुए थे। अब सुनील जाखड़ ने इस्तीफे पर कोई टिप्पणी भी नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, सुनील जाखड़ लोकसभा चुनाव में रवनीत बिट्टू को केंद्रीय मंत्री का पद देने से खुश नहीं थे। सुनील जाखड़ ने इस्तीफे पर अब तक कोई बयान नहीं दिया न ही पार्टी की ओर से इस्तीफे की पुष्टि की गई है। कुछ ही समय में पंजाब में पंचायत चुनाव होने हैं ऐसे में सुनील जाखड़ की नाराजगी बीजेपी के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

सुनील जाखड़ लोकसभा चुनाव से एक साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके पहले वे कांग्रेस में थे। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। भाजपा ने सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब का प्रमुख बनाया था।

सुनील जाखड़ ने मई 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में काम किया था। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। 4 जुलाई 2022 को उन्हें भाजपा के पंजाब अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

Next Story