Suresh Gopi : शपथ लेते ही मंत्री ने कर दी इस्तीफे की पेशकश, केरल के एक मात्र सांसद हैं सुरेश गोपी

Suresh Gopi

Suresh Gopi : शपथ लेते ही मंत्री ने कर दी इस्तीफे की पेशकश, केरल के एक मात्र सांसद हैं सुरेश गोपी

Suresh Gopi : सुरेश गोपी के इस्तीफे की पेशकश का कारण भी सामने आया है। अब फैसला भाजपा आलाकमान को करना है।

दिल्ली। मशहूर अभिनेता और केरल से भाजपा (BJP) के एक मात्र सांसद सुरेश गोपी (Suresh Gopi) ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने रविवार को ही मंत्री पद की शपथ ली थी। केरल में भाजपा का खाता खोलने में उनकी अहम भूमिका थी। ऐसे में अगले ही दिन उनके द्वारा इस्तीफे की पेशकश से सभी चौक गए हैं। सुरेश गोपी के इस्तीफे की पेशकश का कारण भी सामने आया है। अब फैसला भाजपा आलाकमान को करना है।

एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए सुरेश गोपी ने बताया कि, उन्होंने कुछ फिल्म साइन की है। उन्हें सरकार ने मंत्री बनाया है इसके लिए आभारी हैं लेकिन वे मंत्री होने के दायित्व का निर्वाहन नहीं कर सकते। ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। उन्होंने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व को अंतिम फैसला लेना है।

बता दें कि, केरल में जो एक सीट भाजपा ने जीती है उसका श्रेय सुरेश गोपी को ही जाता है। सुरेश गोपी जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसके पहले वे राज्यसभा से सांसद थे। एनडीए के सांसदों की बैठक के बाद वे केरल लौट आये थे फिर उन्हें मंत्री बनाए जाने की सूचना मिली। सुरेश गोपी ने शपथ तो ले ली लेकिन उनका कहना है कि, वे मंत्री की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाना चाहते हैं।

Tags

Next Story