Crickter Salil Ankola: मशहूर भारतीय क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मशहूर भारतीय क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
भारत के पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला के मां की संदिग्ध परिस्थितियों में महाराष्ट्र के पुणे में मौत हो गई है।

Crickter Salil Ankola Mother Death: क्रिकेट जगत से दुखद समाचार सामने आया है जहां पर भारत के पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला के मां की संदिग्ध परिस्थितियों में महाराष्ट्र के पुणे में मौत हो गई है। इस मामले में मौत किस कारण से हुई है इसकी वजह सामने नहीं आई है तो वहीं इस मामले में पुलिस जांच कर रही हैं।

पूर्व क्रिकेटर सलिल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

आपको बताते चलें कि, टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर और एक्टर सलिल अंकोला हैं। सलिल अंकोला के घर से उनके मां की लाश मिलने से पुणे शहर में सनसनी फैल गई है। इसे लेकर क्रिकेटर सलिल अंकोला ने सोशल मीडिया पर भी अपने मां के निधन पर एक पोस्ट किया है। जहां उन्होंने लिखा है कि ॐ शांति. हर कोई अपने जीवन में किसी न किसी समय इस कठिन दिन का सामना करने के लिए बाध्य है। हिम्मत बनायें रखें। महादेव जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

पुणे में रहती थी मां

बताते चलें कि, पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां का नाम माला अशोक अंकोला बताया जा रहा है। दिवंगत 77 वर्षीय माला पुणे के डेक्कन जिमखाना में स्थित प्रभात रोड इलाके में रहा करती थी। जब काफी देर तक उनके रूम का दरवाजा बंद रहा तब उनके घर में काम करने वाले लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा तो बुजुर्ग माला बिस्तर पर खून में लतपथ पड़ी हुई उन्हें दिखाई दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया गया है। यह घटना आत्महत्या की बताई जा रही है इसकी पुष्टि नहीं है।

Tags

Next Story