अनंत - राधिका अंबानी की संगीत सेरेमनी में मिला विश्व कप विजेताओं को सम्मान, वीडियो वायरल

अनंत - राधिका अंबानी की संगीत सेरेमनी में मिला विश्व कप विजेताओं को सम्मान, वीडियो वायरल
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने कप्तान रोहित शर्मा को गले लगाया तो वहीं पर यह पल भावुक कर देने वाला था।

Anant-Radhika Sangeet Ceremony: मुंबई में इन दिनों मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के फंक्शन चल रहे हैं। इस बीच बीते दिन हुए संगीत सेरेमनी में जहां अंबानी परिवार और बॉलीवुड सेलेब्स ने समां बांधा वहीं पर t20 वर्ल्ड कप के विश्व विजेताओं का भी सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने कप्तान रोहित शर्मा को गले लगाया तो वहीं पर यह पल भावुक कर देने वाला था।

नीता अंबानी ने इन क्रिकेटर्स को बुलाया स्टेज पर

संगीत समारोह के दौरान विश्व विजेताओं का भी सम्मान किया गया जिसमें नीता अंबानी ने सितारों से भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि,हम सब यहां एक परिवार हैं। लेकिन मेरा एक और परिवार है, जिसने देश को गौरवान्वित किया है और सभी के दिलों को गर्व से भर दिया है और जिसकी वजह से जश्न रुकता नहीं है। इसलिए, मैं आपको यह नहीं बता सकती कि आज रात मेरे साथ मुंबई इंडियंस का परिवार होना कितना शानदार एहसास है। आज रात जश्न का दिन है, लेकिन आज रात अनंत और राधिका के अलावा, हम भारत का जश्न मनाने जा रहे हैं। नीता द्वारा मंच पर आमंत्रित किए जाने के बाद रोहित ने भी लोगों को संबोधित किया। रोहित के स्टेज पर आते ही नीता अंबानी ने उन्हें गले लगा लिया।

हार्दिक को लेकर कही ये बात

रोहित शर्मा ने अपने इस कहा कि इस देश में विश्व कप लाना हमारे लिए बहुत मायने रखता है। यह उन लोगों के लिए है जो खेल का समर्थन करते हैं और इसे देखते हैं, और हम सभी के साथ, पिछले 11 सालों से, वे ही हैं जो इस ट्रॉफी को वापस लाना चाहते हैं। इसके अलावा सूर्या और हार्दिक को भी स्टेज पर बुलाया गया जहां पर सूर्या के कैच की तारीफ की गई तो वहीं हार्दिक को लेकर नीता अंबानी ने खास बात कही। हमने एक युवा की खोज की है। जो आखिरी ओवर में अपनी सांसें रोके हुए थे। उसने एक बात साबित कर दी कि कठिन समय हमेशा नहीं रहता, कठिन लोग हमेशा रहते हैं। हार्दिक पांड्या के लिए सबसे बड़ी तालियां।

29 जून को देश को मिला पदक

आपको बताते चलें कि, 29 जून को भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था इस दिन पूरे भारत में जमकर जश्न का माहौल रहा तो वही देश ने इस दिन दिवाली मनाई।

Tags

Next Story