Richest Women in World: फोर्ब्स 2024 की सूची में शुमार है इन 10 सबसे अमीर महिलाओं के नाम, जानिए

Richest Women in World: दुनिया में हर क्षेत्र में कोई न कोई नाम हमेशा चर्चा में ही रहता है, वित्त, फैशन, ई-कॉमर्स और हेयर और स्किनकेयर जैसे बिजनेस से जुड़े लोग अपने दम पर अरबपति और करोड़पति होने का माद्दा रखते है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं भी आज अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। 2024 की फोर्ब्स की लिस्ट में ऐसी 10 प्रभावशाली महिलाओं की बात करेंगे जो अरबों की मालिक हैं। बता दें कि, फोर्ब्स दुनिया भर के अरबपतियों की संपत्ति को वास्तविक समय में ट्रैक करता है, और लिस्ट जारी करता है।
जानिए दुनिया की 10 अरबपति महिलाओं के बारे में
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार दुनिया में ऐसी कई प्रभावशाली महिलाएं शामिल है जो अरबों की मालिकाना हकदार है जानिए इन अरबपति महिलाओं के बारे में
1- फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में पहला नाम फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स का आता है जो 70 वर्षीय, फ्रांस के निवासी है। जो लोरियल के संस्थापक की पोती, वह और उनका परिवार कंपनी के एक तिहाई से ज़्यादा हिस्से की मालिक हैं। फ़्रैंकोइस पारिवारिक होल्डिंग कंपनी की अध्यक्ष के रूप में काम करती हैं। कोरोना महामारी के दौरान फ्रेंकोइस को भारी नुकसान हुआ था लेकिन काफी सुधार हुआ है। मौजूदा समय में 2023 के अंत तक 100 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाली पहली महिला के रूप में इनका नाम आता है।
2- ऐलिस वाल्टन
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में दूसरा नाम आता है जिनकी उम्र 74 वर्षीय है और वह संयुक्त राज्य अमेरिका की रहने वाली है।एलिस वाल्टन वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन की संतानों में से एक हैं; उनके तीन भाई हैं जो दूसरा कारोबार संभालते हैं। उन्होंने 2011 में, उन्होंने अपने गृहनगर अर्कांसस के बेंटनविले में क्रिस्टल ब्रिजेस म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट की स्थापना की।
3 - जूलिया कोच
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में जूलिया कोच का नाम आता है जिनकी उम्र 62 वर्षीय है और वह भी यूनाइटेड स्टेट अमेरिका से संबंध रखती है। पति डेविड के 2019 में निधन के बाद जूलिया कोच और उनके तीन बच्चों को कोच इंडस्ट्रीज का 42 प्रतिशत हिस्सा विरासत में मिला था जिसे वे आगे बढ़ा रही है। खास बात है कि, जूलिया कोच फैमिली फाउंडेशन™ ने वेस्ट पाम बीच में एक नए, अत्याधुनिक एम्बुलेटरी केयर सेंटर के लिए NYU लैंगोन हेल्थ को 75 मिलियन डॉलर का उपहार दिया है।
4- जैकलिन मार्स
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में जैकलिन मार्क्स का नाम भी आता है जो 84 वर्षीय होने के साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती है।जैकलीन मार्स, मार्स नामक कैंडी, खाद्य और पालतू जानवरों की देखभाल करने वाली फर्म की लगभग एक तिहाई मालिक हैं, जिसे उनके दादा ने स्थापित किया था। बताया जाता है कि,उन्होंने 2016 में अपनी सेवानिवृत्ति तक लगभग दो दशकों तक कंपनी के बोर्ड में काम किया, जब उन्होंने अपने बेटे स्टीफन बेजर को यह जिम्मेदारी सौंपी।
5- मैकेंज़ी स्कॉट
दुनिया की सबसे अरबपति महिलाओं में मैकेंजी स्कॉट का नाम भी शुमार है 54 साल की है महिला संयुक्त राज्य अमेरिका की रहने वाली है जिन्हे अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस से शादी के बाद तलाक के दौरान फ़र्म में 4 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिली थी। तलाक की शर्तों की घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने अपनी संपत्ति का लगभग आधा हिस्सा दान करने का संकल्प लिया और उन्होंने पहले ही लगभग 2,000 गैर-लाभकारी संस्थाओं को लगभग 16.5 बिलियन डॉलर दे दिए हैं।
6- सावित्री जिंदल
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में 74 वर्षीय सावित्री जिंदल का नाम भी आता है जो भारत की रहने वाली है। सावित्री जिंदल समूह की अध्यक्ष हैं, जो इस्पात, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचे जैसे उद्योगों में फैला हुआ है। उल्लेखनीय है कि उन्हें यह पद और संपत्ति अपने दिवंगत पति, जिंदल संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल से विरासत में मिली है।
7- राफैला अपोंटे-डायमंट
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में राफैला अपोंटे- डायमंट का नाम शामिल हैं जो 79 वर्षीय महिला स्विटजरलैंड से आती है। इनके पास दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग लाइन है, उनके पति के पास बाकी 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इस सूची में शामिल अन्य लोगों से अलग, वह एक स्व-निर्मित महिला हैं, क्योंकि इस जोड़े ने मिलकर व्यवसाय शुरू किया था।
8- मिरियम एडेलसन
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में मिरियम एडेलसन का नाम आता है जो 78 वर्षीय होने के साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका की रहने वाली है। कैसीनो कंपनी लास वेगास सैंड्स के पूर्व सीईओ और अध्यक्ष शेल्डन एडेलसन की विधवा मिरियम अपने परिवार के साथ कंपनी के आधे से अधिक हिस्से की मालिक हैं, जिसके सिंगापुर और मकाऊ में प्रसिद्ध कैसीनो हैं।अपने पति के साथ मिलकर डोनाल्ड ट्रम्प के 2020 के राष्ट्रपति अभियान के लिए 90 मिलियन डॉलर का दान दिया था।
9- जीना रिनहार्ट
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में जीना रिनहार्ट का नाम आता है जो 70 वर्षीय महिला ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है और यह मुकाम जीना को पिता की बदौलत मिला है जीना ने इसे वित्तीय संकट से बचाया और व्यवसाय को फिर से खड़ा किया। उन्होंने 1992 में कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला।हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग, एमपी मैटेरियल्स की एक प्रमुख शेयरधारक है। एमपी मैटेरियल्स एक दुर्लभ-पृथ्वी सामग्री कंपनी है, जिसने हाल ही में लिनास रेयर अर्थ्स के साथ विलय पर चर्चा की थी।
10- अबीगैल जॉनसन
दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में अबीगैल जॉनसन का नाम भी आता है जो 62 वर्षीय महिला संयुक्त राज्य अमेरिका की रहने वाली है। जो 2014 में फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की सीईओ बनीं, उन्हें यह फर्म अपने पिता से विरासत में मिली थी। कंपनी में उनकी 28.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उल्लेखनीय है कि फिडेलिटी ने हाल ही में अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ईटीएफ में प्रवेश किया है, जो टिकर एफबीटीसी के तहत संचालित होता है।
