कई बड़ी बीमारियों का इलाज होती है भरपूर नींद, जानिए 8 घंटे नींद लेने के ये फायदे

कई बड़ी बीमारियों का इलाज होती है भरपूर नींद, जानिए 8 घंटे नींद लेने के ये फायदे
कई लोग भरपूर नींद नहीं ले पाते हैं जिसके लिए दवाइयों का सेवन करते हैं जो आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। इसके लिए आज ऐसे खास उपाय बता रहे हैं।

लाइफस्टाइल: शरीर के अच्छे विकास (Good Health)और सेहत के लिए संतुलित खानपान और व्यायाम का जितना शामिल जरूरी होता है उतना ही आपकी 8 घंटे की भरपूर नींद (Sleeping Quality) जरूरी होती है। अक्सर देखा गया है कि सबसे ज्यादा काम पर बुरा असर हमारी नींद की कमी की वजह से होता है। रात के समय में हम नींद के पैरामीटर को पूरा नहीं कर पाते जिसकी वजह से हार्मोन से लेकर मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। तनाव, चिंता और मोटापा जैसी समस्याएं पनपती है।

नींद के लिए करते हैं दवाइयों का सेवन

काम की व्यस्तता कहें या कोई और कारण कई लोग भरपूर नींद नहीं ले पाते हैं नींद नहीं आने पर वे दवाइयों का सेवन करते हैं जो आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। इन सब चीजों से बचने के लिए आज हम ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं जो आपको भरपूर नींद देते हैं। चलिए जानते हैं...

1- सबसे पहले सोने और जागने का समय तय करने क्योंकि भरपूर नींद के लिए 8 घंटे होना जरूरी होता है। इसके लिए अलार्म में समय को सेट कर सकते हैं जिससे आपको उठने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

2- सोने के लिए स्लीप हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है सुनिश्चित कर लें कि आपका बेडरूम और बेड शांत और आराम देह होना चाहिए। सोने के लिए तकिया नरम और चुभने वाला ना हो तो सही है।

3- सोने से 2 घंटे पहले आपका भोजन यानी डिनर पूरा हो जाना चाहिए। अगर खाना खाकर सीधे सोने चले जाते हैं तो यह आपकी सेहत पर असर डालता है।

4- रात को सोने के समय कमरे में तेज लाइट ना जलाएं इसके लिए जीरो लाइट लगाना सही होता है। इससे आपकी नींद प्रभावित नहीं होती है।

5- दिन के दौरान शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और नियमित एक्सरसाइज करने से आपको रात में अधिक आसानी से सोने में मदद मिल सकती है।

6- रात में सोने से पहले आप टीवी, कंप्यूटर और स्मार्ट फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बेडरूम से हटा दें। तुम रहेंगे तो आप समय पर नहीं सो पाएंगे।

7- सोने से पहले कुछ हर्बल टी जैसे कैमोमाइल टी या पेपरमिंट टी आदि का सेवन करें। यह स्लीप की क्वालिटी को सुधार करने में मदद करती हैं।

8- एक अच्छी नींद पाने के लिए सोने से पहले कुछ रिलैक्सेशन तकनीकों का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए आप हॉट शॉवर, मेडिटेशन या म्यूजिक सुनने से तन-मन को शांत होने में मदद मिलती है और रात में अच्छी नींद आती है।

9- दिन अगर आप लंबी झपकी लेते हैं तो यह आपकी स्लीप क्वालिटी को डिस्टर्ब कर सकती है। अगर आपको रात में सोने में परेशानी होती है, तो दिन में झपकी लेना बंद कर दें या नैप टाइम कम कर दें।

10- सोने से पहले कैफीन युक्त पदार्थ और शराब का सेवन भी ना करें।

Tags

Next Story