आज का राशिफल: रविवार को छुट्टी वाले दिन क्या करेंगे आप? यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 23 Feburary 2025: 23 फरवरी को रविवार का दिन विशेष है। इस दिन ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशियों की समाज में वाहवाही होगी तो कुछ को समस्या आएगी। तो आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 23 फरवरी रविवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपको अपने कामों में धैर्य बरतने की आवश्यकता है। सरकार की किसी नई योजना का फायदा आपको मिल सकता है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मश्वरे की आवश्यकता है। घर में वाहन या जमीन की खरीददारी कर सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
23 फरवरी रविवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। आप अपने कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। अपने खर्च को कम करने की आवश्यकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 23 फरवरी रविवार के दिन मिथुन राशि वालों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी सदस्य का आगमन होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार 23 फरवरी के दिन धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। जीवनसाथी आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा या चलेगी। आप अपना पुराना लेनदेन चुकता कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 23 फरवरी का दिन आनंदमय रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों का लटका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। ध्यान रहे आज यानी 26 जनवरी को वाहन चालते समय पूरी सावधानी बरतें।
कन्या राशि (Virgo)
23 फरवरी यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग भूलकर भी किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच चल रही खटपट भी दूर होगी।
तुला राशि(Libra)
23 फरवरी का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाहर का तला भुना भोजन करने से बचें नहीं तो मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। माता - पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। बिजनेस में आपकी कोई बड़ी डील जो लंबे समय से अटकी थी फाइनल होगी। परिवार के सदस्यों का हर काम में आपको साथ मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करेंगे। लव लाइफ जी रहे लोग थोड़ा सर्तक रहें।
धनु राशि (Sagittarius)
बात करें धनु राशि कि तो पार्टनरशिप में व्यापार करना इनके लिए अच्छा रहेगा। टीम वर्क में काम करेंगे तो समय से पहले पूरा होगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn)
सभी 12 राशियों में से एक मकर राशि भी है जिनका आज यानी 23 फरवरी रविवार का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। बात करे स्वास्थ्य की तो बाहर का तला भुना हुआ भोजन न करें। अपने वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि का आज यानी 23 फरवरी 2025 रविवार का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं तो अभी स्थगित कर दें। घर में किसी मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 23 फरवरी रविवार का दिन मीन राशि के लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों में चल रही समस्याओं को आपस में बात करके खत्म करें। आपको अपने बिजनेस की तरफ ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यों में जुटे लोगों की छवि और निखरेगी। स्वास्थ्य की लंबे समय से चल रही समस्या दूर होगी।