Horoscope Today: सिंह, तुला और कन्या राशि वालों पर भगवान हनुमान की कृपा, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

सिंह, तुला और कन्या राशि वालों पर भगवान हनुमान की कृपा, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Rashifal 10 September 2024: आज यानी 10 सितंबर को मंगलवार का दिन है। आइए जानते हैं आज का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

10 सितंबर यानी मंगलवार का दिन मेष राशि वालों को सोच समझकर काम करना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें हो सके तो डॉक्टर का परामर्श लें। किसी यात्रा के लिए निकले तो सावधानी बरतें। विद्यार्थी अपने पढ़ाई लिखाई में जोर लगाएं। दांपत्य जीवन में खुशियां आने की संभावना है। सिंगल लोग मंदिर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 10 सितंबर मंगलवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए तनाव भरा रहने वाला है। काम में आपको सतर्कता बरतनी होगी, ऑफिस के काम में जल्दबाजी न करें अन्यथा गलती होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे के आने से काम बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को आज यानी मंगलवार 10 सितंबर के दिन किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। ऑफिस में भी किसी से लड़ाई हो सकती है। किसी से धन उधार न लें अन्यथा चुकाने में मुश्किलें आएंगी। शरीर के किसी अंग में समस्या हो सकती है। व्यापार और व्यवसाय में किसी से सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे तो फायदा होगा।

कर्क राशि (Cancer)

10 सितंबर मंगलवार का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके मन में कोई नए विचार आएगा जो कि भविष्य में फायदा देगा। शेयर मार्केट में निवेश करना भी फायदेमंद रहेगा। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। युवा जातक मित्रों के साथ कहीं बाहक घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज यानी मंगलवार का दिन मुला जुला रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो मिल जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। बिजनेस में उतार - चढ़ाव देखने को मिलगा। परिवार के सदस्यों के साथ खटपट होने पर माता पिता से सुझाव लें।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी 10 सितंबर मंगलवार के दिन कन्या राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से ये दिन कमजोर रहने वाला है। आज का दिन मौज मस्ती से गुजरने वाला है। डूबा हुआ धन वापस मिलेगा। युवा जातक पिकनिक मानने के लिए भी जा सकते हैं।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए मंगलवार यानी 10 सितंबर का दिन उलझनों से भरा रहेगा। आपके विचार में नकारात्मकता आने से आपकी सोच खराब होगी। बेवजह लड़ाई झगड़ा करने से बचें। प्रॉपटी को लेकर कोई विवाद परेशान कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में बाधा आ रही थी तो वो दूर होगी। अपने काम को दूसरे के सहारे न छोड़े।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

03 सितंबर मंगलवार के दिन वृश्चिक जातक के लोग अपरिचित लोगों से दूरियां बनाकर रखें। वाहनों के प्रयोग को सावधानी पूर्वक करें। अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो अच्छा होगा। कोई भी काम करते समय डाक्यूमेंट्स की जांच अवश्य कर लें। नए काम और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)

मंगलवार यानी 10 सितंबर का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आगमन होने से खुशी का माहौल रहेगा। तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। बिजनेस में ग्रो करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी मंगलवार 10 सितंबर के दिन मकर राशि के लोगों को समस्या होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान होगा। निवेश करेंगे तो उसमें खूब सोचना पड़ेगा अन्यथा नुकसान होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में परिवार के सदस्यों से विवाद होगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने से आपको लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से विवाद होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 10 सितंबर का दिन कुंभ जातक वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतने की आवश्यकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। किसी नौकरी की तैयारी कर रहे थे तो सफालता मिलेगी। जीवन में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि(Pisces)

मंगलवार 10 सितंबर का दिन मीन राशि के लोगों के लिए ठीक - ठाक रहेगा। किसी से धन उधार लिया है तो वापस मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को खूब मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा। शरीरिक कष्ट होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। परिवार के सदस्यों में आपसी वाद विवादों होने पर बैठकर बातचीत के माध्यम से दूर करें। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है।

Tags

Next Story