आज का राशिफल: होली में रंगीन या रंगहीन कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़िए

Rashifal 14 March 2025: आज यानी 14 मार्च को शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही होली का प्रमुख त्यौहार भी है। वहीं, कुछ समय के लिए आज चंद्रग्रहण भी लगेगा। ऐसे में जरूरी है कि ग्रहों की चाल के अनुसार अपने दिन के बारे में जान लें और उसके अनुसार कार्य योजना बनाएं...
मेष राशि(Aries)
आज यानी 14 मार्च शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि लेकर आने वाला है। चारों तरफ से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। संतान पक्ष के करियर को लेकर चिंता सता सकती है। घर परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
14 मार्च यानी शुक्रवार के दिन वृषभ राशि के लोग दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। ऑफिस में कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है। पारिवारिक समस्याएं उठाएंगे जिनसे आप आसानी से डील कर लेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 14 मार्च को होली के दिन मिथुन राशि के रुके हुए काम पूरे होंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करेंगे तो फायदा होगा। परिवार में धन संबंधी समस्या होने पर आपकी भाग दौड़ बढ़ जाएगी। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
बात करें कर्क जातक वालों की तो आज होली का दिन सुख सुविधाओं से व्याप्त रहेगा। नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। नए लोगों से पहचान बढ़ेगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। किसी काम को भाग्य के सहारे छोड़ेंगे तो वह भी अवश्य पूरा होगा।
सिंह राशि (Leo)
आज यानी 14 मार्च का दिन सिंह राशि वालों के लिए टेंशनों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग विकास की राह में आगे बढ़ेंगे। आपको अपने सेहत का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा।
कन्या राशि (Virgo)
14 मार्च यानी शुक्रवार का दिन कन्या जातक वालों के लिए फलदायी रहेगा। धन कमाने के सारे रास्ते खुल जाएंगे। दंपत्ति जीवन जी रहे लोग धन अच्छा रहेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें अन्यथा बाद में नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति अपने मनमौजी स्वभाव के कारण नुकसान झेल सकते हैं।
तुला राशि(Libra)
आज यानी 14 मार्च के दिन तुला राशि काफी उलझनों के बाद राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऑफिस में कोई गलती करने के बाद आपको पछतावा होगा। भारी उलझन के बाद भी बिजनेस में फायदा होगा। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
14 मार्च शुक्रवार के दिन की वृश्चिक राशि वालों को ऑफिस में सम्मान मिलेगा। रोजगार में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो सफल होगा। लव लाइफ जी रहे लोग एक दूसरे से मिलकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। अपने आत्मसम्मान की रक्षा करना चाहिए।
धनु राशि (Sagittarius)
सभी 14 राशि में एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी 14 मार्च होली के दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहतमिलेगा। जीवनसाथी अपने करियर में तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे जिससे आपका मन भी खुश होगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 14 मार्च शुक्रवार का दिन मकर जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। लव लाइफ जी रहे हैं तो वाद विवाद हो सकता है। आपको अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। व्यापार और व्यवसाय में कुछ अलग करने का प्रयास सफल रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज यानी 14 मार्च शुक्रवार का दिन कुंभ जातक के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऑफिस में बॉस आपको डांट लगा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 14 मार्च शुक्रवार का दिन मीन जातक वालों के लिए मिला जुला रहेगा। खुद के अलावा किसी दूसरे पर निर्भरता कम रखें अन्यथा ऐन वक्त में धोखा मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के सलाह मशवरे के बाद काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।