आज का राशिफल: आपका आज का दिन शुभ या अशुभ कैसा जाएगा? पढ़िए यहां

Horoscope 02 March 2025: 02 मार्च को रविवार का दिन है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा जबकि वृषभ वालों की समस्याओं से भरा रहेगा। आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 02 मार्च रविवार का दिन मेष राशि वालों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का प्रयास करनी होगी। आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।
वृषभ राशि (Taurus)
02 मार्च रविवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे थे तो ये सही समय है। अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा में जा सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। माता पिता के आशीर्वाद से कोई काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज किया, तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 02 मार्च रविवार के दिन मिथुन राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। कोई पुराना लेनदेन चुकता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान पक्ष के करियर को लेकर चिंता थी तो वो खत्म होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार 02 मार्च का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ उतार - चढ़ाव देखने को मिलेंगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलने से फायदा होगा। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद था तो वो बातचीत के जरिए दूर कर लें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 02 मार्च का दिन आनंदमय रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों का लटका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। ध्यान रहे आज यानी 26 जनवरी को वाहन चालते समय पूरी सावधानी बरतें।
कन्या राशि (Virgo)
02 मार्च यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग भूलकर भी किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच चल रही खटपट भी दूर होगी।
तुला राशि(Libra)
02 मार्च का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाहर का तला भुना भोजन करने से बचें नहीं तो मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। माता - पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सभी 12 राशियों में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी रविवार का दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होगा, जहां आप अपने साथी के साथ जाएंगे। बढ़ते हुए खर्च में लगाम लगानी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन धनु राशि के लिए अच्छा रहेगा। इस जातक के लोगों की भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करें। घर में किसी विशेष अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। युवा जातक अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 02 मार्च रविवार का दिन मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कुछ नया करने की चाह आपको बहुत आगे ले जाएगी। ऑफिस में आपकी योजनाएं कारगर साबित होंगी, जिससे बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं। आप किसी घर मकान दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। लव लाइफ जी रहे लोग वादा सोच समझकर ही करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 02 मार्च 2025 रविवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। मौसम संबंधी बीमारी हो सकती है। आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 02 मार्च रविवार का दिन मीन राशि के लिए नुकसान दायक रहेगा। परिवारिक कलह फिर से उठेगी जो आपके मन में टेंशन बढ़ाएगी। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में खटास आ सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।