आज का राशिफल: क्या आज आपकी किस्मत मारेगी पलटी? पढ़िए ग्रहों की चाल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

Rashifal 08 March 2025: आज यानी 08 मार्च को शनिवार का दिन है। आज का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा तो कुछ राशियों के लिए परेशानियों से भरा तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल...
मेष राशि(Aries)
मेष राशि वालों का आज यानी 08 मार्च शनिवार का दिन मिला जुला रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानियां आपकी टेंशन को और बढ़ाएंगी। व्यापार में पार्टनरशिप करने से बच्चे अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। कोई अति प्रिय वस्तु खोने की भी संभावना है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, आपको सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
आज यानी 08 मार्च शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के करियर में उछाल आएगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति को प्रमोशन मिल सकता है। वाहनों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धन संबंधी कामों में लापरवाही न बरतें।
मिथुन राशि (Gemini)
बात करें मिथुन राशि की तो आज 08 मार्च के दिन सत्ता और शासन का पूरा लाभ मिलेगा। कोई सरकारी काम रुका हुआ था तो वह अब पूरा होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मकान जमीन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। युवा जातक अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करेंगे।
कर्क राशि (Cancer)
08 मार्च यानी शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को खुशी का मौका मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। ऑफिस में कार्यरत लोग अपने मान सम्मान का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
आज यानी शनिवार 08 मार्च का दिन सिंह राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। आज आपका परोपकार के कार्यों में दिन गुजरेगा। लोग आपकी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। लव लाइफ जी रहे लोगों को बातचीत करने की आवश्यकता है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
08 मार्च यानी शनिवार का दिन कन्या जातक वालों का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रही अनबन को बातचीत से दूर करें। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां भी परेशानियां होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।
तुला राशि(Libra)
सभी 12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज यानी 08 मार्च शनिवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपने सेहत का ध्यान रखते हुए यात्रा करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। किसी के भी कही सुनी बातों पर ध्यान न दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। मित्र से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। पुराने निवेश से अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी का ऑफर मिलेगा। किसी को धन उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष से खटपट होने की संभावना है। लव लाइफ जी रहे लोगों को पार्टनर के साथ घूमने की आवश्यकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों की बात करें तो 08 मार्च शनिवार के दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करियर पर फोकस करना होगा। इन दिनों आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। निवेश करेंगे तो आगे फायदा होगा। किसी से आर्थिक मदद मांगेंगे तो आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn)
08 मार्च यानी शनिवार का दिन मकर जातक के लिए मिला जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने सहयोगियों से मिलने का मौका मिलेगा और उनसे मन की बात कह सकेंगे। कोई पुराना लेनदेन फिर से सामने आ सकता है। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे हैं उन्हें फायदा होगा। आपको अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट देना चाहिए।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज 08 मार्च यानी शनिवार का दिन कुंभ राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा है विवाद खत्म हो सकता है। जल्दबाजी में काम करने से बचें। वाहन का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें।
मीन राशि(Pisces)
आज यानी 08 मार्च शनिवार का दिन मीन राशि के लिए भागदौड़ भरा रहेगा। ऐसे आपको अपने आराम करने के लिए समय निकालना होगा उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग और व्यायाम आवश्यक है। किसी तीसरे व्यक्ति के कहने पर लड़ाई झगड़ा करने से बचें। लव लाइफ में थोड़ा तनाव आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छुट्टी युवाओं को मौज मस्ती में समय बिताने से बचना होगा।