Stock Market Opening 04 October: फिर लाल निशान में ओपन हुआ शेयर मार्केट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

फिर लाल निशान में ओपन हुआ शेयर मार्केट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों घाटे में खुलकर लगातार गिरते जा रहे हैं। बात करें ओपनिंग की तो आज 04 अक्टूबर को सेंसेक्स फ्लैट चाल चलते हुए 82,507 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी का कारोबार 36 अंको की गिरावट के साथ करीब 25,213 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

आज यानी शुक्रवार की सुबह रेड सिग्नल के साथ ओपन होने के बाद से शेयर मार्केट उठा पटक जारी है। खबर लिखने के समय सेंसेक्स (BSE Sensex) 166.68 अंक यानी 0.20 फीसदी गिरकर करीब 82,330.42 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 54.20 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 25,195.90 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

शुक्रवार को टाटा के शेयर्स में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 10 में तेजी और 20 में गिरावट दिख रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में 15 में तेजी तो 34 में गिरावट देखने को मिल रही है। ONGC, HDFC Life, Maruti Suzuki, Bharat Electronics, TCS निफ्टी के ग्रीन निशान में हैं, तो वहीं, Bajaj Finance, BPCL, Trent, Asian Paints और Cipla जैसे शेयर में गिरावट हुई है।

कल देखने को मिली थी साल की चौथी सबसे बड़ी गिरावट

बीते दिन 03 अक्टूबर गुरुवार को शेयर मार्केट में साल की चौथी सबसे गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स (BSE Sensex) 1769 अंक यानी 2.10 फीसदी गिरावट के साथ 82,497 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी (NSE Nifty) 546 अंक यानी 2.12 फीसदी की उछाल के साथ 25,250 अंक पर बंद हुआ था।

Tags

Next Story