Stock Market Updates 23 October: शेयर मार्केट की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों निचले स्तर से उभरे

शेयर मार्केट की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों निचले स्तर से उभरे

आज 23 अक्टूबर को शेयर मार्केट ने फ्लैट ओपनिंग की। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों रेड सिग्नल के साथ ओपन हुए। ग्लोबल मार्केट में आज गिरावट देखी जा रही है। वहीं, एशियाई बाजार में सुस्त शुरुआत हुई है। डाओ करीब 350 पॉइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ। आज हुंडई मोटर्स के आईपीओ की लिस्टिंग भी हो गई है।

आज यानी आज 22 अक्टूबर के दिन शेयर मार्केट में तेजी दिखी। सेंसेक्स लगभग 77.18 अंक यानी लगभग 0.10 फीसदी नीचे गिरकर करीब 80,143.54 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी में 31.40 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरावट के साथ करीब 24,440.70 अंक पर खुला। 10 बजे के बाद बाजार ग्रीन सिग्नल की ओर बढ़ने लगा है।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

आज की सुबह शेयर मार्केट वालों के लिए एक बार फिर अच्छी नहीं रही। दिन की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। हालांकि सुबह 10 बजे के3 बाद यह ग्रीन संकेत की ओर बढ़ने लगा। खबर लिखने के समय सेंसेक्स (BSE Sensex) 175.68 अंक यानी 0.22 फीसदी के बढ़त के साथ करीब 80,396.40 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 49.30 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ करीब 24,521.40 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था।

इन शेयरों में तेजी

आज यानी 23 अक्टूबर के दिन बीएसई का मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है। Bajaj Finance, Bajaj Finserv, HDFC Bank, Bajaj Auto, Adani Enterprises निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं M&M, Power Grid Corp, Eicher Motors, NTPC and ONGC टॉप लूजर हैं। आईटी इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर चढ़ा है जबकि पावर और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी टूटा है।

Tags

Next Story