Stock Market Opening 18 October: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स करीब 500 अंक तो निफ्टी 0.6 फीसदी टूटा

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स करीब 500 अंक तो निफ्टी 0.6 फीसदी टूटा
शेयर मार्केट की शुरुआत रेड सिग्नल के साथ हुई, उसके बाद से शेयर मार्केट में और भी गिरावट दिख रही है।

आज के दिन की शुरुआत एक बार फिर शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छी नहीं रही। स्टॉक मार्केट में सुबह से ही भारी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों टूटकर ओपन हुए। इजरायल और हमास के बीच फिर तनाव बढ़ था है। जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में भी नुकसान दिखाई देने लगा है। अमेरिका में हल्की फुल्की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, एशियाई बाजार में मिलजुला कारोबार हो रहा है।

आज यानी आज 18 अक्टूबर के दिन शेयर मार्केट में भारी गिरावट दिखी। सेंसेक्स लगभग 250 अंक यानी लगभग 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 80,600.30 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी में 116.70 अंक यानी 0.47 फीसदी लॉस के साथ करीब 24,633.15 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

आज यानी शुक्रवार की सुबह शेयर मार्केट की शुरुआत रेड सिग्नल के साथ हुई, उसके बाद से शेयर मार्केट में और भी गिरावट दिख रही है। सुबह 9.30 में खबर लिखने के समय सेंसेक्स (BSE Sensex) 470.57 अंक यानी 0.58 फीसदी गिरावट के साथ करीब 80,536.04 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 140.45 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 24,609.40 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था।

इन शेयरों में तेजी

आज यानी 18 अक्टूबर की शुरुआत में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर सहित ज्यादातर मार्केट में गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 05 में तेजी और 25 में गिरावट दिख रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में में 07 तेजी तो 43 में गिरावट देखने को मिल रही है।

Tags

Next Story