India Antiquities: भारत लौटेगा हमारा खजाना, अमेरिका ने लौटाई 297 पुरावशेष

भारत लौटेगा हमारा खजाना, अमेरिका ने लौटाई 297 पुरावशेष

भारत लौटेगा हमारा खजाना, अमेरिका ने लौटाई 297 पुरावशेष

India Antiquities : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत के लिए खुशखबरी सामने आई है। अमेरिका ने भारत को 297 पुरावशेषों सौंप दिए हैं। ये वो अवशेष है जिन्हें भारत से तस्करी करके विदेशी बाजार में बेचा गया था। अमेरिका समेत ब्रिटेन के कई म्यूजियम में भारत के सांस्कृतिक महत्त्व के पुरावशेष देखे जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, "सांस्कृतिक जुड़ाव को गहरा करने और सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए मैं राष्ट्रपति बिडेन और अमेरिकी सरकार का बहुत आभारी हूं। उन्होंने 297 अमूल्य पुरावशेषों को भारत को वापस लौटाया।"

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अमेरिका यात्रा के दौरान देश से तस्करी करके लाए गए 297 पुरावशेषों को भारत को सौंप दिया गया। इसके साथ ही 2014 से अब तक भारत द्वारा बरामद पुरावशेषों की कुल संख्या 640 हो गई है। अकेले अमेरिका से वापस लौटाए गए पुरावशेषों की कुल संख्या 578 हो गई है।

Tags

Next Story