Stock Market: ग्रीन सिग्नल से खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में उछाल

ग्रीन सिग्नल से खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में उछाल
भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार की सुबह ग्रीन सिग्नल के साथ ओपन हुआ। निफ्टी हो या सेंसेक्स दोनों में तेजी दिखी जा रही है।

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार की सुबह ग्रीन सिग्नल के साथ ओपन हुआ। निफ्टी हो या सेंसेक्स दोनों में तेजी दिखी जा रही है। सेंसेक्स 226.36 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 81,725.77 के स्तर पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 66.30 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 24,996.75 पर खुला। बीते तीन कारोबार दिनों में कमजोर होने के बाद सोमवार शाम भी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट में भी आई तेजी

वही ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोमवार को अमेरिकी स्टॉक्स तेज बढ़त के साथ बंद हुए और डॉलर मजबूत हुआ। तीनों प्रमुख अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर गए। S&P 500 और Dow ने चार सत्रों की गिरावट का सिलसिला खत्म किया। यह मार्च 2022 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट थी। मैं एशियन स्टॉक मार्केट में भी मजबूती दिखाई दे रही है।

कल कुछ ऐसा था भारतीय शेयर बाजार

सोमावर को पिछले तीन मार्केट दिनों में गिरावट के बाद तेजी दिखी थी, जिसका सिलसिला अभी भी जारी है। सोमवार को सेंसेक्स (BSE Sensex) 375 अंकों की तेजी के साथ 81,559 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी (NSE Nifty) 84 अंकों के उछाल के साथ 24,936 पर बंद हुआ था।

Tags

Next Story