Home > Lead Story > CG IED Blast: नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया जवानों का ट्रक, हादसे में 2 जवान शहीद

CG IED Blast: नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया जवानों का ट्रक, हादसे में 2 जवान शहीद

आज नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस फोर्स के ट्रक को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया।

CG IED Blast: नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया जवानों का ट्रक, हादसे में 2 जवान शहीद
X

CG IED Blast: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर आज नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस फोर्स के ट्रक को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस घटना में दो जवान शहीद हुए हैं। बता दें कि, यह घटना सिलगेर और टेकलगुडम के बीच हुई हैं।

जानें कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, आज 23 जून की घटना में जगरगुंडा क्षेत्र स्थित सिलगेर कैंप से 201 कोबरा वाहिनी के जवानों का मूवमेंट ROP (रोड ओपनिंग ड्यूटी) के दौरान ट्रक और बाइक से टेकलगुडेम की ओर जा रहा था उसी रास्ते में यहां नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखा था। जहां पर जैसे ही इस रास्ते पर दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही जवानों से भरा ट्रक वहां से निकला IED ब्लास्ट हो गया। इस बड़ी घटना में ट्रक का चालक जवान विष्णु आर और सह चालक जवान शैलेंद्र शहीद हो गए। बाकी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

कुछ महीने पहले ही स्थापित किया गया था सुरक्षाबलों का कैंप


बताया जा रहा है कि, कुछ ही महीने पहले यहां सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। जिस जगह पर टेकलगुडम और इससे आगे का पूवर्ती इलाका नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा का गढ़ माना जाता हैं। आज जवानों का ट्रक राशन लेकर कैंप जा रहे थे और यह घटना हो गई। बता दें कि, एक महीने पहले ही बीजापुर जिले में थाना प्रभारी की गाड़ी नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आ गई थी। फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने एक जवान के साथ शासकीय काम से बीजापुर आ रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया था।

Updated : 23 Jun 2024 1:50 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Deepika Pal

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top