केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगाड़ी का कोरोना से निधन

X
By - Swadesh Digital |23 Sept 2020 9:30 PM IST
Reading Time: नई दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ है। उनका दिल्ली में कल अंतिम संस्कार होगा। सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अंगड़ी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ''कोरोना से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की मृत्यु के बारे में बहुत ही दुखद समाचार आ रहा है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। कोई भी व्यक्ति कोरोना को हल्के में ना ले ..बहुत ख़तरनाक है। ''
Next Story