UP News : BJP सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल से कर दी DFO सीतापुर की शिकायत, क्या है मामला?

UP News : BJP सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल से कर दी DFO सीतापुर की शिकायत, क्या है मामला?

BJP MP Ashok Rawat

UP News : भाजपा सांसद का आरोप है कि, उन्हें समय पर कार्यक्रम में आने की सूचना नहीं दी गई थी।

UP News : उत्तरप्रदेश। मिश्रिख से बीजेपी सांसद अशोक रावत (BJP MP Ashok Rawat) ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल से सीतापुर डीएफओ की शिकायत की है। यह पूरा मामला पर्यावरण संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से शुरू हुआ था। भाजपा सांसद का आरोप है कि, उन्हें समय पर कार्यक्रम में आने की सूचना नहीं दी गई थी।

सांसद अशोक रावत ने पत्र में लिखा कि, डीएफओ सीतापुर नवीन खंडेलवाल ने एक पेड़ मां के नाम कार्यकम में आने के लिए उन्हें समय पर सूचना नहीं दी थी। इसी कारण न वे समय पर यहां आ पाए और न ही राज्यपाल का स्वागत कर पाए। सांसद अशोक रावत डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर को असंवेदनशील और कर्तव्यों के प्रति लापरवाह बताया है।

उन्होंने आगे कहा कि, वे डीएफओ नवीन खंडेलवाल के व्यवहार से दुखी हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इन दिनों उत्तरप्रदेश में नेताओं और अधिकारियों के बीच कलह की खबर काफी सुर्ख़ियों में हैं। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। संजय निषाद ने कहा था कि, अधिकारी मेरी सुनते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि, कुछ अधिकारी पूर्व सरकार के लिए काम कर रहे हैं। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने सीतापुर DFO की शिकायत की है। अब उनपर क्या एक्शन होगा यह देखने लायक होगा।




Tags

Next Story