UP News: फतेहपुर में गैंगस्टर सपा नेता हाजी रजा की अवैध बिल्डिंग पर गरजा बुलडोजर

फतेहपुर में गैंगस्टर सपा नेता हाजी रजा की अवैध बिल्डिंग पर गरजा बुलडोजर

UP News : उत्तरप्रदेश। सदर कोतवाली के बाकरगंज चमड़ा मंडी में गैंगस्टर सपा नेता हाजी रजा की अवैध बिल्डिंग पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सपा नेता की विवादित बिल्डिंग नगर पालिका की जमीन पर बनाई गई थी।

कुछ साल पहले भाजपा नेता विक्रम सिंह की शिकायत के बाद सपा नेता हाजी रजा की अवैध बिल्डिंग का मामला सामने आया था। उस समय कोई एक्शन नहीं लिया गया था। जांच में पता चला था कि, नियमों को ताक पर रखकर बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। मंगलवार सुबह प्रशानिक अधिकारी, पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से अवैध कब्जे को छुड़ाया।

बता दें कि, कुछ समय पहले भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके हाजी रजा के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग की थी। इसके बाद अब हाजी राजा के अवैध कब्जे पर कार्रवाई की गई।

Tags

Next Story