UP News : जालौन में मकान की छत गिरने से मां - बेटे की मौत, पिता और बेटी घायल, CM ने लिया संज्ञान

UP News : जालौन में मकान की छत गिरने से मां - बेटे की मौत, पिता और बेटी घायल, CM ने लिया संज्ञान

UP News : जालौन में मकान की छत गिरने से मां - बेटे की मौत

UP News : मुख्यमंत्री ने जालौन में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

UP News : उत्तरप्रदेश। जालौन के मेलहुआ में मकान की छत गिरने से रविवार को एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में मां - बेटे की मौत हो गई है। पिता और बेटी का अस्पताल में इलाज जारी है। सीएम ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। पुलिस - अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि आज 11 अगस्त को थाना कोच में सूचना प्राप्त हुई कि, थाना कोच क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महलुवा में एक मकान की छत गिरने से महिला व उसके पुत्र की मृत्यु एवं पिता व पुत्री घायल हो गये हैं। उक्त सूचना पर थाना कोंच पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकवाकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

डॉक्टर द्वारा मोहिनी उम्र 32 वर्ष पत्नी अखिलेश और देवू उम्र 17 वर्ष पुत्र अखिलेश को मृत घोषित किया गया। थाना कोंच पुलिस द्वारा मृतक माँ व पुत्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अखिलेश उम्र 35 वर्ष व आदिती उम्र 10 वर्ष घायल हो गये हैं, जो उपचाराधीन हैं।

उक्त घटना के संबन्ध थाना कोंच पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण व आस-पास के लोगों जानकारी की गयी तो बारिश के कारण मकान की छत गिरने व उसके पश्चात फ्रिज का कम्प्रेसर फटने की घटना संज्ञान में आई। मकान में रखा रसोई गैस सिलेण्डर सही हालत में है। घटना के सभी पहलुओं, तथ्यों की जांच गहनता से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्य तथ्यों के आधार नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

बता दें कि, इस मामले में पहले जानकारी सामने आई थी कि, सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। पुलिस ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा कि, जालौन पुलिस इस भ्रामक अपुष्ट खबर का खण्डन करती है।

मुख्यमंत्री ने जालौन में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। वहीं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए गए हैं।

Tags

Next Story