तबादलों का दौर जारी: UP में 1 दर्जन PCS अफ़सरो के तबादले, संजीव ओझा होंगे ADM प्रयागराज मेला प्राधिकरण

UP में 1 दर्जन PCS अफ़सरो के तबादले, संजीव ओझा होंगे ADM प्रयागराज मेला प्राधिकरण

UP में 1 दर्जन PCS अफ़सरो के तबादले, संजीव ओझा होंगे ADM प्रयागराज मेला प्राधिकरण

UP PCS Transfer : लखनऊ। उत्तरप्रदेश में अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। बीते दिनों 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था अब कई पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। संजीव ओझा को ADM प्रयागराज मेला प्राधिकरण बनाया गया है और अंजू कटारिया को ओएसडी राजस्व परिषद। सूत्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश में अभी अधिकारियों के तबादले जारी रहेंगे।

देखिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी :

PCS अंजू कटियार को ओएसडी राजस्व परिषद बनाया गया है।

PCS संजीव ओझा ADM प्रयागराज मेला प्राधिकरण बनाए गए।

PCS महेंद्र कुमार श्रीवास्तव MD राज्य चीनी निगम मुंडेरवा बनाए गए।

PCS अरुण कुमार को एडीएम बदायूं बनाया गया।

PCS देवेंद्र पाल सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं बनाया गया।

PCS शशि भूषण को अपर आयुक्त मुरादाबाद मडल बनाया गया।

PCS सुभाष चंद्र यादव को एडिशनल कमिश्नर वाराणसी मंडल बनाया गया है।

PCS अजय कुमार तिवारी को CRO वाराणसी बनाया गया है।

PCS भगवान शरण को एडिशनल कमिश्नर चित्रकूट धाम मंडल बनाया गया है।

PCS रमेश यादव को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल बनाया गया है।

PCS प्रियंका को अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है।

PCS शमशाद हुसैन को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया गया है।

PCS राकेश कुमार गुप्ता को आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया है।

सीनियर और जूनियर अफसरों के तबादले रहेंगे जारी :

बता दें कि, बीते कुछ दिनों में आईएएस एयर आईपीएस समेत कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार उतरप्रदेश में सीनियर और जूनियर PCS अफसरों के अभी और तबादले होंगे। अधिकारियों के तबादला आदेश की सूची तैयार कर ली गई है जिसे आगे जारी किया जाएगा।

Tags

Next Story