Personal hygiene: कितना जरूरी है नहाना? 5 साल बिना नहाए रहे इस अमेरिकी डॉक्टर ने किया साइंटिफिक एक्सप्लेन
![कितना जरूरी है नहाना? 5 साल बिना नहाए रहे इस अमेरिकी डॉक्टर ने किया साइंटिफिक एक्सप्लेन कितना जरूरी है नहाना? 5 साल बिना नहाए रहे इस अमेरिकी डॉक्टर ने किया साइंटिफिक एक्सप्लेन](https://www.swadeshnews.in/h-upload/2025/02/10/1471601-untitled-design202502101138420000.webp)
जब भी अपने शरीर के साफ - सफाई की बात आती है तो उसमें सबसे पहले मन में नहाने की बात आती है। दिन में कम से कम एक बार नहाना चाहिए। इससे शरीर और मन स्वस्थ्य रहता है। लेकिन अमेरिका के एक डॉक्टर ने कुछ अलग ही दावा किया है। अमेरिका के डॉक्टर प्रिवेंटिव मेडिसिन डॉक्टर जेम्स हैम्बलिन ने दावा किया कि उन्होंने पिछले 5 सालों ने स्नान नहीं किया। फिर भी उसके शरीर से बदबू नहीं आती, बल्कि निखार बढ़ता है।
नहाना फायदेमंद या व्यक्तिगत पसंद?
डॉक्टर जेम्स हैम्बलिन ने एक विदेशी मीडिया में पॉडकास्ट के दौरान बताया कि मैंने 5 सालों तक सिर्फ इसलिए शावर नहीं लिया क्योंकि मैं जानना चाहता था कि नहाना सेहत के लिए जरूरी है या फिर सिर्फ व्यक्तिगत पसंद। डॉक्टर का कहना है कि मैंने 5 सालों तक अपने शरीर को प्राकृतिक तरीके से बैलेंस होने दिया।
साबुन और शैंपू कितना जरूरी?
डॉक्टर जेम्स हैम्बलिन का कहना है कि हमारा शरीर माइक्रोबायोम बैक्टीरिया से बना होता है। जो त्वचा को खुद ही स्वास्थ्य और साफ रखता है। जब हम बार - बार शैंपू या साबुन का उपयोग करते हैं, तो आपके नेचुरल ऑयल और बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। जिसके बाद स्किन को अलग से क्रीम या अन्य चीजों की जरूरत होती है।
नहीं नहाने से भी नहीं आएगी बदबू
अब आपके मन में प्रश्न होगा कि बिना नहाए तो शरीर बदबू देने लगेगा। लेकिन ऐसा नहीं है डॉक्टर ने बताया कि कुछ दिनों तक बदबू आएगी लेकिन उसके बाद खुद ही शरीर इसके अनुकूल हो जाएगा और बदबू आना बंद हो जाएगा। डॉक्टर ने आगे बताया कि जिन लोगों को नहाना अच्छा लगता है, वह नहा सकते हैं। लेकिन जो नहाना पसंद नहीं करते हैं जरूरी नहीं कि उन्हें जबरन नहाना पड़े।