उत्तरकाशी की बेटी सविता ने किया माउंट एवरेस्ट फतह, अब तक इन...चोटियों पर की चढ़ाई

X
By - स्वदेश डेस्क |14 May 2022 6:45 AM
Reading Time: उत्तरकाशी। जिले की 24 वर्षीय सविता कंसवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वह भटवाड़ी ब्लॉक के लौंथरू गांव की रहने वाली है। एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर है।
सविता कंसवाल ने सफल आरोहण 12 मई की सुबह 9:00 बजे किया। यह जानकारी नेपाल के प्रसिद्ध शेरफा बाबू ने साझा की है। इसकी सूचना से उत्तरकाशी जिले के लोगों का सीना चौड़ा हो गया।सविता को बचपन में आर्थिक मुश्किलों से गुजरना पड़ा। सविता चार बहनों में सबसे छोटी हैं। सविता ने पिता राधेश्याम कंसवाल और मां कमलेश्वरी देवी का हाथ बंटाने में खूब मेहनत की है। उसने कभी भी अपने पिता और मां को बेटे की कमी महसूस नहीं होने दी।
इन चोटियों का किया सफल आरोहण -
- माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) नेपाल
- ल्होत्से (8516 मीटर) नेपाल
- त्रिशूल (7120 मीटर) उत्तराखंड
- हनुमान टिब्बा (5930 मीटर) हिमाचल प्रदेश
- कोलाहाई (5400 मीटर) जम्मू-कश्मीर
- द्रौपदी का डांडा (5680 मीटर) उत्तराखंड
- तुलियान (5500 मीटर) जम्मू-कश्मीर
- लाबूचे (6119 मीटर) नेपाल
- चंद्रभागा (6078 मीटर) हिमाचल प्रदेश
Next Story