घर खरीदने या बनाने का सोच रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के हिसाब से ध्यान रखें ये बातें...

घर खरीदने या बनाने का सोच रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के हिसाब से ध्यान रखें ये बातें...
ऐसी मान्यता है कि वास्तु के अनुसार घर बनवाना या खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर अगर वास्तु के हिसाब से हो तो हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। इसके लिए वो अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बचा कर अपने जीवन में एक शानदार घर बनवाते या खरीदते हैं। हालांकि, ऐसा करने में कई लोग सफल भी होते हैं तो कई अपने सपनों घर नहीं बनवा पाते।

लेकिन जो घर खरीदते या बनवाते हैं उन्हें वास्तुशास्त्र को ध्यान में रखकर ही घर बनवाना या खरीदना चाहिए।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप घर खरीद या बनवा रहे हैं तो आपको वास्तुशास्त्र के किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ऐसी माना जाता है वास्तु शास्‍त्र कि हिसाब से घर बनवाना या खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है, इससे हमेशा घर में सुख-शांति बनी रहती है।

घर खरीदते या बनवाते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • नया घर खरीदते या बनवाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घर का मुख्य प्रवेश द्वार उत्तर दिशा में हो।
  • नींव खुदाई के समय इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर और पूर्व की दिशा में सबसे पहले खुदाई हो। जबकि पश्चिम की दिशा की खुदाई सबसे अंत में हुआ हो। वहीं दक्षिण की दिशा में सबसे पहले नींव भरने का काम करना चाहिए। मकान में सबसे पहले दक्षिण की दीवार और उसके बाद पश्चिम की दिशा की दीवार बनवाना शुभ माना जाता है।
  • मकान बनवाते या खरीदते समय ध्यान रखें कि घर में खिड़कियों की जगह हमेशा उत्तर व पूर्व में ही हो। घर में बड़ी से बड़ी खिड़की हो। जबकि दक्षिण और पश्चिम की दिशा में खिड़की का साइज थोड़ा कम हो।
  • घर बनवाते समय पानी के नल की दिशा का भी विशेष ध्यान रखें। पानी का नल लगाने के लिए उत्तर या पूर्व की दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। भूलकर भी किसी नल को दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगवानी चाहिए।
  • नया घर बनवाते समय हर चीज को उसके सही स्थान या दिशा के अनुसार ही डिजाइन करवाना चाहिए। किचन के लिए दक्षिण पूर्व की दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। जबकि पूजा घर उत्तर पूर्व या ईशान कोण में होना चाहिए। बच्चों का पढ़ने वाला रूम उत्तर पश्चिम दिशा में हो।
  • घर बनवाते या खरीदने के समय उसके रंगों का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, घर में हल्के रंगों का चयन करना उत्तम होता है। इन रंगों को सात्विक रंग कहा जाता है जो घर में एक सकारात्मकता उर्जा लेकर आते हैं। घर की छतों को सफेद रंग से ही रंगना अच्छा होता है।

Tags

Next Story