Computer Laptop Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी न रखें अपना कंप्यूटर-लैपटॉप, करियर पर पड़ेगा असर

इस दिशा में भूलकर भी न रखें अपना कंप्यूटर-लैपटॉप, करियर पर पड़ेगा असर
X
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर सही जगह और दिशा में चीजें न रखीं हो तो नकारात्मकता फैलने लगती है। जानिए कंप्यूटर और लैपटॉप रखने की सही दिशा।

आज के आधुनिक युग में कंप्यूटर न सिर्फ ऑफिस वर्क बल्कि घर में भी उपयोग होने लगा है। ज्यादातर कम लोग कंप्यूटर या फिर लैपटॉप से करना पसंद करते हैं। सनातन धर्म में हर चीज की एक सही दिशा बताई गई। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर सही जगह और दिशा में चीजें न रखीं हो तो नकारात्मकता फैलने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि कंप्यूटर और लैपटॉप रखने की सही जानकारी ले लें।

कंप्यूटर रखने की सही दिशा

कई बात हम बिना सोचे समझे किसी भी दिशा में कंप्यूटर रखकर काम शुरू कर देते हैं, जिस कारण से घर का वास्तु खराब होता है। वस्तु शास्त्र की माने तो कंप्यूटर या लैपटॉप को हमेशा दक्षिण और पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। जब काम करें तो उसका झुकाव दाईं ओर कर लें। कंप्यूटर वाली जगह पर फूल और शोपीस भी रखा जाना चाहिए।

इस दिशा में भूलकर न रखें कंप्यूटर

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें कभी भी अपना कंप्यूटर पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि सभी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का संबंध राहु ग्रह से होता है इसलिए इस दिशा में ऐसी चीजें रखने से बचना चाहिए। कहते हैं इस दिशा में कंप्यूटर रखने से राहु नाराज हो जाता है। यही नहीं माना जाता है गलत दिशा में कंप्यूटर या लैपटॉप रखकर काम करने से उसका असर आपके करियर पर भी पड़ता है।

किस दिशा की ओर मुंह करके लैपटॉप में करें काम

वास्तु के अनुसार जब भी आप लैपटॉप पर काम करें तो आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में हो। इस दिशा में काम करने से पॉजिटिविटी बनी रहती है। वहीं, अगर आप उत्तर दिशा की ओर अपना मुंह करके लैपटॉप पर काम करते हैं तो लैपटॉप थोड़ा सा बाईं तरफ मुड़ा रहे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, Swadesh NEWS इसकी पुष्टि

नहीं करता।

Tags

Next Story