वीरा राणा को बनाया जा सकता है राज्य चुनाव आयुक्त, मुख्य सचिव की दौड़ में राजेश राजोरा आगे

वीरा राणा

वीरा राणा को बनाया जा सकता है राज्य चुनाव आयुक्त

मध्यप्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल : वीरा राणा को सर्विस एक्सटेंशन मिला था। इसके कारण वह 30 सितम्बर तक पद पर बनी रहेंगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेर बदल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ समय पहले दिल्ली का दौरा किया था जहां उन्हें प्रशासनिक फेर बदल करने के लिए फ्री हैंड दिया गया था। अब सूत्रों के हवाले से खबर सामने आए रही है कि, मुख्य सचिव वीरा राणा को राज्य चुनाव आयुक्त बनाया सकता है वहीं मुख्य सचिव के लिए राजेश रजोर का नाम सबसे आगे है।

वीरा राणा को सर्विस एक्सटेंशन मिला था। इसके कारण वह 30 सितम्बर तक पद पर बनी रहेंगी। कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकार द्वारा उन्हें राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जा सकता है। वीरा राणा को राज्य चुनाव आयुक्त करने के बाद मुख्य सचिव की रेस में राजेश राजोरा आगे हैं। वे इस समय जल संसाधन विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।

मध्यप्रदेश में डीजीपी के लिए भी कई नामों की चर्चा है। अब तक यहां स्थिति साफ नहीं हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शीर्ष पदों पर नियुक्ति को लेकर लम्बे समय से चर्चा कर रहे थे। इस संबंध में दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक भी की थी। संभावना है कि, सरकार नियुक्ति को लेकर आदेश जल्द ही जारी करेगी।

Tags

Next Story