अनमोल शुक्ल को विद्यासागर, अभिनव दीक्षित को महेंद्र पाल स्मृति सम्मान माँ आशा फाउंडेशन का साहित्यकार सम्मान समारोह

अनमोल शुक्ल को विद्यासागर, अभिनव दीक्षित को महेंद्र पाल स्मृति सम्मान  माँ आशा फाउंडेशन का साहित्यकार सम्मान समारोह

स्वदेश समाचार, हरदोई। साहित्यिक संस्था माँ आशा फाउंडेशन ने हिंदी पखवारे के अंतर्गत वैभव लॉन में साहित्यकार सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने दीप प्रज्जवलन व माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वरिष्ठ कवि अनमोल शुक्ल 'अनमोल' को श्री विद्या सागर स्मृति और कवि अभिनव दीक्षित को श्री महेंद्र पाल सिंह स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। संचालन वैभव शुक्ल ने किया। संरक्षक पंकज अवस्थी, अमिताभ शुक्ल, सचिन मिश्रा, उदित सिंह, प्रदीप चतुर्वेदी, अंकित काव्यांश, विनीत अग्निहोत्री, श्याम जी गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, अमित शुक्ल, उदित सिंह, सचिन मिश्रा उपस्थिति रहे।

मुख्य अतिथि प्रेमावती ने कहा, साहित्यिक चेतना को जगाने और जनपद की काव्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का जो कार्य माँ आशा फाउंडेशन कर रही है, प्रसंशनीय है। अध्यक्षीय सम्बोधन में अजीत सिंह बब्बन ने कहा, साहित्यकार समाज का पथ प्रदर्शक होता है। वरिष्ठ एवं युवा कवियों का समागम जनपद की साहित्यिक प्रगति में अहम भूमिका तय करेगा। विशिष्ट अतिथि प्रीतेश दीक्षित ने कहा, ऐसे आयोजन साहित्य की नई पौध तैयार करने में सहायक होते हैं।

संयोजक आकाश सोमवंशी ने संस्था की गतिविधियों को पटल पर रखा। संस्थापक अध्यक्ष कवि अजीत शुक्ल ने बताया, संस्था हरदोई में लगातार साहित्य संवर्धन के लिए प्रयत्नशील है। समय समय पर जनपद के साहित्यकारों के सम्मान के साथ हरदोई की धरोहर रहे कवियों की स्मृतियों का पुनर्जागरण संस्था कर रही है। गीतेश दीक्षित ने अतिथियों एवं कवियों का आभार व्यक्त किया।

कवि गोष्ठी में कवियों ने बनाया माहौल : साहित्यकार सम्मान समारोह के बाद कवि गोष्ठी में काव्यपाठ हुआ। कवि मनीष मिश्रा, पवन प्रगीत, दिव्यांशु शुक्ल, धीरज श्रीवास्तव, आकांक्षा गुप्ता, गीता गुप्ता मन, पल्लवी मिश्र, आदेश तिवारी, कृतार्थ पाठक एवं अर्पित दीक्षित ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजेश बाबू अवस्थी, तेजस्वी अवस्थी, अनमोल शुक्ल, उदय राज सिंह ने ओजपूर्ण रचनाओं से माहौल देशभक्ति का बना दिया। हास्य कवि अनिल अनिकेत व सरल सुनामी ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। बाल गीतकार मनोज मानव ने खूब वाहवाही बटोरी। शायर असगर बिलग्रामी, अवलोक अवी, आलम रब्बानी की गजलें सराही गई। गोष्ठी का संचालन सुनीत बाजपेयी ने किया।

Tags

Next Story