Home > Lead Story > Viral Video : बुलंदशहर में गर्मी से जानवर भी घबराए, मगरमच्छ का वीडियो वायरल

Viral Video : बुलंदशहर में गर्मी से जानवर भी घबराए, मगरमच्छ का वीडियो वायरल

Viral Video : 10 फूट लंबा मगरमच्छ गंगनहर से बाहर निकल आया।

Viral Video : बुलंदशहर में गर्मी से जानवर भी घबराए, मगरमच्छ का वीडियो वायरल
X

Crocodile Viral Video

Viral Video : उत्तरप्रदेश। इन दिनों देश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में जानवर भी इस गर्मी से घबराए हुए हैं। बुलंदशहर की ही घटना देख लीजिए, एक मगरमच्छ गलती से नहर के बाहर आ गया था लेकिन गर्मी के कारण कुछ ही देर में उसने तौबा की और पानी में वापस लौट गया। अब पानी में वापस लौटते समय उसके रास्ते में रेलिंग आ गई। 10 फूट लम्बे इस मगरमच्छ का पानी में वापस लौटने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना बुलंदशहर जिले के नरौरा की है। 10 फूट लंबा मगरमच्छ गंगनहर से बाहर निकल आया। मगरमच्छ को देखकर आस - पास लोग इकठ्ठा हो गए। किसी ने वन विभाग की टीम को फ़ोन किया तो मगरमच्छ को बचाने के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। मगरमच्छ के मुँह पर कपड़ा बांधकर 4 वन कर्मियों ने उसे कंट्रोल किया। यह एक मादा मगरमच्छ थी। रेस्क्यू के बाद उसे वापस नहर में छोड़ दिया गया। वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, 'मगरमच्छ भैया, यहां नौतपा चल रहा है, पानी में ही रहिए।'

देखिए पूरा वीडियो :

Updated : 29 May 2024 12:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top