"हम अपनी कहानी जो सुनाने लगेंगे पत्थर भी आंसू बहाने लगेंगे": जंजीरों में जकड़े MP के किसान की व्यथा

जंजीरों में जकड़े MP के किसान की व्यथा

दिल्ली पहुंचा मध्यप्रदेश का किसान

दिल्ली। "हम अपनी कहानी जो हम सुनाने लगेंगे, "कसम खाते हैं पत्थर भी आंसू बहाने लगेंगे" यह शेर दिल्ली की सड़क पर जंजीरों में बंधे एक किसान ने कहा है। मध्यप्रदेश का यह किसान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली आया हुआ था। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जब इन्हे देखा गया तो पत्रकार ने इनसे सवाल पूछे। सवालों के जवाब में उन्होंने शायराना अंदाज में अपना दर्द बयां कर दिया।

मध्यप्रदेश के इस किसान की शिकायत है कि, सरकार किसानों का नाम तो बहुत लेती है लेकिन किसानों के लिए कुछ काम नहीं करती। इतना ही नहीं दर्द भरी शायरी सुनाने के बाद किसान ने कहा कि, सरकार ने हमें जंजीरों में बांध रखा है। पूँजीपतियों को मिठाई बांटी जा रही है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़े इस किसान ने बड़े ही विस्तार से अपनी कहानी सुनाई।

किसान मजदूर मध्यप्रदेश की तख्ती अपने सीने पर लटकाए इस किसान ने कहा कि, राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। इसलिए हम उन्हें एक ज्ञापन सौंपने आए हैं। हम चाहते हैं कि, राहुल गांधी सरकार के सामने हमारी मांगों को उठाए।

देखिए वीडियो :

Tags

Next Story