सावन में भोले बाबा का पाना चाहते हैं आशीर्वाद, तो महाराष्ट्र के इन शिव मंदिरों में करें दर्शन

सावन में भोले बाबा का पाना चाहते हैं आशीर्वाद, तो महाराष्ट्र के इन शिव मंदिरों में करें दर्शन
सावन के महीने में अगर आप भी भोले बाबा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो महाराष्ट्र के इन शिव मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं जिनकी मान्यता दूर-दूर तक है।

Sawan 2024: सावन का महीना सबसे पावन महीने में से एक होता है जिसमें भगवान शिव (Lord Shiva Pujan)की भक्ति और आराधना शिव भक्त सच्चे भाव से करते हैं। कहते हैं इस महीने में कोई भी भक्त विधि विधान के साथ अपनी मनोकामना लेकर पूजा करते हैं, भगवान शिव की कृपा उन पर बनी रहती है। सावन(Sawan 2024) के महीने में अगर आप भी भोले बाबा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो महाराष्ट्र के इन शिव मंदिरों (Maharashtra Shiv Temple)में दर्शन कर सकते हैं जिनकी मान्यता दूर-दूर तक है।

अपनी संस्कृति और खाने के लिए बेस्ट है महाराष्ट्र

अगर आप घर में भगवान शिव की पूजा करने की बजाय देश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में पूजा करने का प्लान कर रहे हैं तो महाराष्ट्र राज्य आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है यहां पर आपको भारतीय संस्कृति और खाने के लिए वैरायटी मिलेगी। सावन के महीने में आप यहां स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं...

त्रयंबकेश्वर मंदिर

सावन के महीने में भगवान शिव का पूजन करने और दर्शन पाने के लिए आप 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं जो महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित है यहां पर प्राचीन शिव मंदिर की कलाकृति देखने के लिए मिलेगी।

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

भगवान शिव के भक्तों के लिए ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना सौभाग्य की बात होती है इसलिए महाराष्ट्र के पुणे में ही स्थित एक और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन आप कर सकते हैं। यह मंदिर सह्याद्रि पर्वत पर स्थित है जिसे लोग मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जानते हैं। इस ज्योतिर्लिंग के पास से ही भीमा नदी भी होकर गुजरती है।

महाबलेश्वर मंदिर

सावन में आप सबसे खास शिवमंदिरों में से एक महाबलेश्वर शिव मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह महाराष्ट्र के सतारा जिले में पश्चिमी घाट पर एक बेहद खूबसूरत जगह है जिसे महाबलेश्वर के नाम से जाना जाता है जहां पर हर साल छुट्टियों में भक्त दर्शन के लिए आते है यहां मंदिर के अलावा यहां के हरे-भरे जंगल, खूबसूरत पहाड़, घाटियां और झरने खूबसूरती आपको भाएगी।

अंबरनाथ मंदिर

सावन के महीने में आप यहां राज्य में भगवान शिव को समर्पित अंबरनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं जिसे लोग अंबरेश्वर मंदिर के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता हैं इस मंदिर का निर्माण पांडवों के समय किया गया है। सावन में घूमने के लिए सही है।

औंढा नागनाथ मंदिर

सावन के महीने में आप सोमवार के दिन महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में मौजूद औंढा नागनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं इसकी काफी ज्यादा मान्यता है। यह मंदिर भी बहुत प्राचीन है जो लगभग 7200 फीट वर्ग के एरिया में फैला हुआ है. इस मंदिर की सुंदर नक्काशी भी आकर्षित करती है। सावन में इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

Tags

Next Story