Home > Lead Story > सड़कों पर ही नहीं सपा सांसद राम गोपाल यादव के घर में भी घुसा पानी, स्टाफ ने गोद में उठाकर गाड़ी में बैठाया

सड़कों पर ही नहीं सपा सांसद राम गोपाल यादव के घर में भी घुसा पानी, स्टाफ ने गोद में उठाकर गाड़ी में बैठाया

SP MP Ram Gopal Yadav Viral Video : संसद में पहुंचने के लिए राम गोपाल यादव घर से निकले तो चारों ओर पानी ही पानी था।

Ram Gopal Yadav Viral Video
X

SP MP Ram Gopal Yadav Viral Video

SP MP Ram Gopal Yadav Viral Video : नई दिल्ली। तेज बारिश के कारण दिल्ली में सड़के जलमग्न हो गई हैं। बारिश के कारण आम लोगों का जनजीवन तो प्रभावित है ही पॉश इलाकों में भी हालत कुछ ठीक नहीं है। बारिश इतनी हुई कि, समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव के आवास पर भी पानी घुस गया। संसद में पहुंचने के लिए राम गोपाल यादव घर से निकले तो चारों ओर पानी ही पानी था। इसके बाद उनके स्टाफ ने उन्हें गोद में उठाकर गाड़ी में बैठाया। अब सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

जब सांसद का स्टाफ उन्हें गोद में उठाकर गाड़ी में बैठा रहा था तो उन्होंने वीडियो बनाने से मना नहीं किया। उन्होंने कहा कि, वीडियो बनाने दीजिये। इसके अलावा राम गोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि, 'दिल्ली में जलभराव के लिए एनडीएमसी जिम्म्मेदार है।'

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "एनडीएमसी तैयार नहीं है। बारिश देर से हुई है, फिर भी उन्होंने नालों की सफाई नहीं की... अगर नालों की सफाई होती तो यह स्थिति कभी नहीं होती। नीति आयोग के सदस्य, मंत्री, गृह राज्य मंत्री , अन्य मंत्री, नौसेना एडमिरल, जनरल यहाँ रहते हैं। लेकिन जब पानी भर जाता है तो आवागमन मुश्किल हो जाता है। आप देख सकते हैं कि मुझे संसद जाने के लिए क्या करना पड़ा। मैं सुबह 4 बजे से एनडीएमसी अधिकारियों से बात कर रहा हूँ। उन्हें पानी को पंप करके बाहर निकालना चाहिए , पानी हमारे घरों में घुस गया है।"

बता दें कि, जलभराव की समस्या केवल इस पॉश इलाके में नहीं हुई। दिल्ली में कई एम्स समेत कई जगह पानी भर गया। यही नहीं सड़कों पर भी बारिश का पानी इकठ्ठा हो गया जिसके कारण यातायात व्यवस्था भी बाधित है।

Updated : 28 Jun 2024 6:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top