कॉमवेल्थ गेम्स : वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, 49 किग्रा भार में जीता पदक

बर्मिंघम/वेबडेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने 49 KG वेट कैटेगरी में देश को ये सफलता दिलाई। उन्होंने कुल 202 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया।चानू ने अपने पहले प्रयास में 84 किग्रा भार उठाया। दूसरे प्रयास में 88 किग्रा और तीसरे प्रयास में 109 किग्रा भार उठाकर अपना गोल्ड पक्का कर लिया।
इसके अलावा वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने भारत को दूसरा पदक दिलाया। पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में कांस्य पदक जीता।पुजारी ने 269 किग्रा (स्नैच में 118 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 151 किग्रा) का संयुक्त भार उठाकर भारत के लिए खेलों का दूसरा पदक सुनिश्चित किया।
इसके पहले भारोत्तोलक संकेत सरगर ने रजत पदक जीतकर भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला पदक दिलाया था। उन्होंने पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह केवल 1 किलो से स्वर्ण पदक से चूक गए।