Home > Lead Story > West Bengal Viral Video : ममता दीदी के राज में महिलाएं असुरक्षित, भाजपा अध्यक्ष बोले - ये भयावह वीडियो...

West Bengal Viral Video : ममता दीदी के राज में महिलाएं असुरक्षित, भाजपा अध्यक्ष बोले - ये भयावह वीडियो...

West Bengal Viral Video : आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन ममता सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

West Bengal Viral Video
X

West Bengal Viral Video

West Bengal Viral Video : पश्चिम बंगाल। एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इस वीडियाे के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार मूश्किलों में है। भाजपा सवाल उठा रही है और लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन ममता सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ऐसे मामलों में टीएमसी नेताओं की भूमिका सरकार की छवि को और धूमिल कर देती है। भाजपा अध्यक्ष ने ऐसी ही एक घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा कि, पश्चिम बंगाल, ममता दीदी के राज में महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

जिस वीडियो के कारण पश्चिम बंगाल सुर्ख़ियों में है वह 28 जून का है। पश्चिम बंगाल के पूर्व दिनाजपुर में कंगारू कोर्ट लगाई गई थी। इस तरह की कोर्ट में भीड़ आरोप लगाती है और भीड़ ही सजा देती है। इस तरह कंगारू कोर्ट कमजोर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। पूर्व दिनाजपुर के चोपड़ा ब्लॉक में लखीमपुर गांव में एक स्कूल के बाहर करीब 200 लोग इकठ्ठा हुए थे। सभी ने मिलकर एक कपल को बेहोश होने तक पीटा। महिला बार - बार भागने का प्रयास करती रही लेकिन भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति उसे पीटता रहा। अंत में वो बेहोश ही हो गई।

इस वीडियो में जो व्यक्ति कपल को मारता - पीटता नजर आ रहा है वो टीएमसी का नेता बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चौकाने वाली बात यह है कि, पीड़ित इतने डरे हुए थे कि, पुलिस में शिकायत तक नहीं की। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने स्व संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार महिला और पुरुष पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप था इसलिए उन्हें पीटा गया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'पश्चिम बंगाल से एक भयावह वीडियो सामने आया है, जो क्रूरियों की याद दिलाता है जो केवल अकारकीज़ में मौजूद हैं। मामलों को बदतर बनाने के लिए, टीएमसी कैडर और विधायक अधिनियम को सही ठहरा रहे हैं। यह बताता है कि, दीदी के पश्चिम बंगाल में महिलाएं असुरक्षित हैं।'

Updated : 1 July 2024 3:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top