क्या है Crowdstrike? इसकी वजह से पूरी दुनिया में मची हाहाकार, Microsoft ठप, आसान भाषा में समझिए

क्या है Crowdstrike? इसकी वजह से पूरी दुनिया में मची हाहाकार, Microsoft ठप, आसान भाषा में समझिए
Crowdstrike Down Microsoft : अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और इंगलैंड समेत भारत में एयरलाइन और बैंक के हालात खराब है।

Crowdstrike Down Microsoft : दुनिया भर में कई ब्रॉडकास्टिंग कंपनियां बंद हो गई हैं, टीवी चेनल ऑफ एयर चले गए हैं, एयरलाइन की सेवा प्रभावित है और बैंक में काम नहीं हो रहा है। इस तरह दुनिया रुक सी गई है। अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और इंगलैंड समेत भारत में भी हालात खराब है। इस गड़बड़ी की प्रमुख वजह Crowdstrike बताई जा रही है। इसकी वजह से ही कंप्यूटर की ब्लू स्क्रीन ने काम करना बंद कर दिया है यूजर्स को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) नजर आ। आइए जानते हैं क्या है ये Crowdstrike (what is Crowdstrike)?

दुनिया भर में सायबर सिक्योरिटी के लिए किसी न किसी कंपनी की सेवाएं ली जाती हैं। इन्हीं में से एक कंपनी है क्राउडस्ट्राइक। अमरीका की यह कंपनी क्लाउड-डिलीवरी तकनीकों के एकीकृत सेट के माध्यम से सिक्यॉरिटी ब्रीच को रोकने के लिए सेवाएं देती है। आसान भाषा में समझें तो यह कम्पनी सायबर अटैक, रैन्समवेयर और डाटा ब्रीच से सुरक्षा प्रदान करती है। क्राउडस्ट्राइक एडवांस सायबर सिक्यॉरिटी उपलब्ध कराने का दावा करती है। माइक्रोसॉफ्ट इसी कंपनी से सेवाएं लेता है।

अब विंडोज़ 10 पर समय - समय पर अपडेट आता है। इस बार क्राउड स्ट्राइक ने फेल्कन नाम का अपडेट पुश किया। दावा किया गया कि, इससे सायबर सिक्यॉरिटी और तगड़ी हो जाएगी। यह एक बड़ा अपडेट था और दो से तीन दिन पहले ही इस मामले में जानकारी दी गई थी। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लैटफॉर्म पर अपडेट पुश किया गया। इसके बाद ही नेटवर्क ठप पड़ गया।

कब तक ठीक होगी व्यवस्था :

जानकारी के लिए बता दें कि, दिक्कत माइक्रोसॉफ्ट में नहीं बल्कि क्राउड स्ट्राइक में है। इससे माइक्रोसॉफ्ट नेटवर्क इसलिए डाउन हुआ है क्योंकि यह क्राउड स्ट्राइक से सेवाएं लेता है। अब BSOD के कारण लोग सिस्टम पर काम नहीं कर पा रहे हैं। इसे मैन्युअली ठीक करने की जरूरत पड़ती है इसलिये माना जा रहा है कि, जल्द ही इस समस्या का निराकरण होने वाला नहीं है।

CrowdStrike किसकी कंपनी है :

इस कंपनी की स्थापना साल 2012 में मैकएफी (McAfee) के पूर्व कर्मचारी जॉर्ज कर्ट्ज़ (George Kurtz) ने की थी। इस कंपनी का स्वामित्व किसी एक व्यक्ति के पास नहीं है बल्कि यह व्यक्तिगत निवेशकों, संस्थानों और खुदरा विक्रेताओं का मिक्सअप है। इस कंपनी के शेयर दो भागों में विभाजित हैं। इनमें से 40 परसेंट इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स का है जबकि 57 परसेंट पब्लिक कंपनी और इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स के पास है।

ये भी लेते हैं CrowdStrike से सेवाएं :

सायबरथेर थ्रेट और डाटा ब्रीच जैसी घंटनाओं के कारण इस कंपनी का व्यापार खूब फलाफूला। इसके ग्राहकों में माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं बल्कि वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट बैंक, विश्वविद्यालय और यहां तक ​​कि ऑस्ट्रेलियाई सट्टेबाजी एजेंसी TAB Corp भी शामिल है।

Tags

Next Story