Zombie Company : क्या है ये जोम्बी कंपनी? भारत में कम नहीं इनकी संख्या

Zombie Company

Zombie Company : क्या है ये जोम्बी कंपनी?

Zombie Company : बढ़ती जोम्बी कंपनी लोगों के रोजगार के लिए भी ख़तरा है। यह चिंता का विषय बन गया है।

Zombie Company : आपने फिल्म में जोम्बी देखे होंगे, जोम्बी वायरस के बारे में भी सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं आपके आस - पास कई ऐसी कंपनी है जो जोम्बी हैं। जी हाँ, दुनिया भर में करीब 7 हजार जोम्बी कंपनी है। सबसे अधिक जोम्बी कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं वहीं भारत में इनकी संख्या कम नहीं। जानते हैं क्या होती है जोम्बी कंपनी और भारत में ऐसी कितनी कंपनी हैं।

पहले समझते हैं क्या है ये जोम्बी कंपनी :

जोम्बी वो कंपनी है जो कर्ज में इतनी डूब गई हैं कि, वे लोन के इंटरेस्ट का भुगतान करने में भी असमर्थ हैं। दुनिया भर में ऐसी कंपनियों की संख्या बढ़ रही है। कोई भी कंपनी आगे बढ़ने के लिए लोन लेती ही है। यहां बात उन कंपनियों की हो रही है जो अपने परिचालन से मुनाफा तो दूर इतना भी नहीं कमा पा रहीं हैं कि, लोन का इंटरेस्ट भर सकें।

क्यों मुनगा नहीं कमा पा रहीं कंपनी :

दरअसल, सस्ता ऋण इन कंपनियों के इस हाल का कारण हैं। वर्षों से ये कंपनी सस्ते ऋण का लाभ उठा रहीं थीं। वैश्विक परिस्थितियों के कारण महंगाई बढ़ी और इसके बाद इस लोन का ब्याज भी बढ़ गया। ये कंपनियां पिछले तीन सालों से इतना लाभ नहीं कमा पा रहीं कि, ऋण का ब्याज भर सकें।

भारत में कितनी जोम्बी कंपनी :

एसोसिएटेड प्रेस के विश्लेषण के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 7,000 जोम्बी कंपनी है। इनमें से दो हजार तो अमेरिका में ही है। इसके बाद कनाडा, ब्रिटेन, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी इसमें शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत में भी ऐसी 600 कंपनी हैं जो जोम्बी कंपनी की कैटेगिरी में आती हैं। करोड़ों रुपए का लोन इन कंपनियों के बैलेंस शीट में है। यही नहीं इन कंपनियों में हजारों करोड़ों लोगों को रोजगार भी दिया है। ऐसे में अगर ये कंपनियां लोन का ब्याज देने में विफल होती हैं तो करोड़ों लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ेगा।

Tags

Next Story