Jharkhand Assembly Elections Date: झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव, ECI ने बता दिया पूरा शेड्यूल

झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव, ECI ने बता दिया पूरा शेड्यूल

Jharkhand Assembly Elections Date: नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को पीसी बुलाकर महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया। सीईसी ने बताया कि, महाराष्ट्र में एक चरण और झारखंड में दो चरण में चुनाव होगा। झारखंड में विधानसभा की 81 सीट पर मतदान होना है। पहले चरण में 43 विधानसभा सीट और दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीट पर मतदान होगा।

झारखंड में पहले चरण के चुनाव का शेड्यूल :

गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 18 अक्टूबर

नॉमिनेशन फ़ाइल करने की आखिरी तारीख - 25 अक्टूबर

नॉमिनेशन फॉर्म सत्यापन की अंतिम तारीख - 28 अक्टूबर

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख - 30 अक्टूबर

मतदान की तारीख - 13 नवंबर

मतदान परिणाम जारी होने की तारीख - 23 नवंबर

झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव का शेड्यूल :

गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 22 अक्टूबर

नॉमिनेशन फ़ाइल करने की आखिरी तारीख - 29 अक्टूबर

नॉमिनेशन फॉर्म सत्यापन की अंतिम तारीख - 30 अक्टूबर

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख - 1 अक्टूबर

मतदान की तारीख - 20 नवंबर

मतदान परिणाम जारी होने की तारीख - 23 नवंबर

झारखंड में सीटों का गणित :

वर्तमान में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से INDIA गठबंधन के पास 44 और भाजपा के पास 30 सीटें हैं, जबकि सात सीटें खाली हैं। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।

झारखंड में मतदाताओं की संख्या :

झारखंड में लगभग 2.6 करोड़ वोटर्स हैं। इनमें से 1.29 करोड़ महिलाएं हैं और 1.31 करोड़ पुरुष हैं। 18 से 19 साल के 11.84 लाख वोटर्स हैं। वहीं 20 से 29 साल के 66.84 लाख वोटर्स हैं। 3.67 लाख पीडब्ल्यूडी वोटर्स हैं। 85+ साल के 1.14 लाख वोटर हैं। थर्ड जेंडर वोटर 448 हैं। 100 साल से अधिक उम्र के 1706 मतदाता है।

Tags

Next Story