Ilhan Omar: जानिए कौन हैं भारत विरोधी मानसिकता रखने वाली इल्हान उमर जिनसे अमेरिका में मिले राहुल गांधी...

जानिए कौन हैं भारत विरोधी मानसिकता रखने वाली इल्हान उमर जिनसे अमेरिका में मिले राहुल गांधी...

लोकसभा में नेता विपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार अमेरिका की यात्रा पर गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी राहुल गांधी अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं।

अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वाशिंगटन के रेबर्न हाउस में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात की। इनमें ब्रैडली जेम्स शर्मन (मेजबान), जोनाथन जैकसन, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, बारबरा ली, श्री थानेदार, जीसस जी. गार्सिया, इल्हान उमर, हैंक जॉनसन और जैन शाकोव्स्की शामिल थे।


भारत में राहुल के इल्हान उमर से मिलने का विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर बवाल मचा हुआ है। राहुल गांधी की इल्हान उमर से मुलाकात काफी विवादस्‍पद मानी जा रही है, क्‍योंकि इसके पीछे का कारण है इल्हान उमर की राजनीतिक करियर और उनकी भारत विरोधी मानसिकता।

आइए इल्हान उमर के बारे में विस्‍तार से जानते हैं कि क्‍यों उन्‍हें भारत विरोधी कहा जाता है।

कौन हैं इल्‍हान उमर?

इल्हान उमर, अमेरिकी कांग्रेस की डेमोक्रेट सदस्य हैं और यूएस कांग्रेस की पहली सोमाली-अमेरिकी प्रतिनिधि हैं। वह मिनेसोटा से चुनी जाने वाली पहली गैर-अश्वेत महिला भी हैं।

उनका जन्म 4 अक्टूबर 1982 को सोमालिया के मोगादिशु में हुआ था। 1991 में सोमाली गृह युद्ध शुरू होने के बाद उनका परिवार देश छोड़ने को मजबूर हुआ। इसके बाद, उन्होंने चार साल केन्या के एक शरणार्थी शिविर में बिताए और 1995 में उन्हें अमेरिका में शरण मिली।

भारत के विरोध में हमेशा खड़ी रही हैं इल्हान उमर

इल्हान उमर डेमोक्रेटिक पार्टी के लेफ्ट विंग की सदस्य हैं और उन्होंने कई बार भारत के खिलाफ बयान दिए हैं। हाल ही में, अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि कनाडा द्वारा भारत पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को कनाडा की जांच का समर्थन करना चाहिए ताकि हत्या में भारत की कथित भूमिका की जांच हो सके।

इसके अलावा इल्‍हान का मुस्लिम ब्रदरहुड और ISIS जैसे संगठनों से करीबी संबंध हैं। 2022 में इल्‍हान ने PoK का दौरा किया और कहा कि भारत ने कश्मीर पर कब्ज़ा कर लिया है।

हैरान कर देने वाली बात यह कि राहुल गांधी का इल्‍हान से मुलकात करना किस बात का संकेत है।

Tags

Next Story