Who Is Sarabjot Singh: कौन है सरबजोत सिंह? जिन्होंने मनु भाकर के साथ मिलकर भारत को पेरिस ओलंपिक में दिलाया कांस्य पदक

Sarabjot Singh

Sarabjot Singh

सरबजोत बचपन में फुटबॉल खेलना पसंद करते थे और आगे चलकर फुटबॉलर बनने की चाहत थी। जानिए फिर आखिर कैसे वो एक शूटिंग में आए।

Paris Olympics 2024 Medalist Sarabjot Singh: निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। पेरिस ओलम्पिक में यह भारत का दूसरा मेडल है। मनु भाकर ने ही इसके पहले शूटिंग में कांस्य पदक जीता था। मनु और सबरजोत के पदक जीतने के बाद ही देश भर में जश्न का माहौल है, दोनों को देश के कोने - कोने से बधाईयां दी जा रही हैं।

मनु भाकर और सरबजोत सिंह द्वारा 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह को 16-10 के स्कोर से हराकर कांस्य पदक जीता गया है। ओलंपिक 2024 में शूटिंग में यह मनु भाकर का दूसरा वहीं सरबजोत सिंह का पहला मेडल है। बेटे के पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह के पिता, जीतेंद्र सिंह ने कहा, "मनु भाकर और मेरे बेटे ने कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम बहुत खुश हैं। सबसे पहले, मैं गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकूंगा। हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा।"

23 साल के हैं सरबजोत

निशानेबाज सरबजोत सिंह हरियाणा के अंबाला जिले के देहान गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 30 सितंबर 2001 को गांव के किसान जीतेंद्र सिंह के यहां हुआ था। उनके माता का नाम हरदीप कौर है जो कि गृहिणी हैं। बात करें उनके शिक्षा की तो 2023 में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में स्नातक किया।

13 साल के उम्र से कर रहे थे तैयारी

सरबजोत बचपन में फुटबॉल खेलना पसंद करते थे और आगे चलकर फुटबॉलर बनने की चाहत थी। 13 साल के उम्र में अपने गर्मियों की छुट्टियों में उन्होंने कुछ बच्चों को शूटिंग करते देखा और अपने पिता से कहा कि मैं शूटिंग करना चाहता हूं।

यहां से शुरू हुआ मेडल का सिलसिला

साल 2019 में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में जरबजोत ने 3 मेडल जीता, जिसमें 2 सिल्वर और एक गोल्ड शामिल था। एशियाई चैंपियनशिप 2019 में उन्होंने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। इसके बाद 2023 के एशियाई चैंपियनशिप फिर एक कांस्य जीता। एशियन गेम्स 2022 में भी सरबजोत ने एक सिल्वर और 2 स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस और मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट्स में दो स्वर्ण पदक जीते।

Tags

Next Story