रक्षाबंधन पर भाई को दाएं हाथ में ही क्यों बांधते हैं राखी, जानिए क्या कहती हैं परंपरा

रक्षाबंधन पर भाई को दाएं हाथ में ही क्यों बांधते हैं राखी, जानिए क्या कहती हैं परंपरा
क्या आप जानते हैं कि भाई की किस हाथ की कलाई पर राखी बांधनी चाहिए, और भारतीय परंपरा में इसे लेकर क्या नियम है।

Rakshabandhan 2024: सावन का महीना कई व्रत त्योहार के लिए जाना जाता है जहां पर सावन सोमवार के अलावा नागपंचमी और रक्षाबंधन मनाया जाता है। भाई बहन के प्यार का त्योहार यानी रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाने वाला है जिसे लेकर बहन में तैयारी कर ली है तो वहीं पर त्योहार खुशियों का मौका होता है।क्या आप जानते हैं कि भाई की किस हाथ की कलाई पर राखी बांधनी चाहिए, और भारतीय परंपरा में इसे लेकर क्या नियम है।

दाएं हाथ में राखी बांधना ही होता है शुभ

यहां पर ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार माने तो, राखी बांधते समय हमेशा ध्यान रखें कि भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधना शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, दाहिने हाथ या जिसे हम सीधा हाथ भी कहते हैं उसे वर्तमान जीवन के कर्मों का हाथ माना जाता है। इसलिए सभी धार्मिक कार्य दाहिने हाथ से किए जाते हैं। कहा जाता हैं कि,शरीर के दाहिने हिस्से में नियंत्रण शक्ति अधिक होती है।

कई गंभीर बीमारियों से दूर रखता है दायां हाथ

आपको बताते चलें, दाएं हाथ में राखी बांधने के भले ही धार्मिक मायने है वैज्ञानिक अर्थ भी होता है। आयुर्वेद शास्त्र में यह बताया गया है कि, शरीर के कई प्रमुख अंगों तक पहुंचने वाली नसें कलाई से होकर गुजरती है। ऐसे में इस स्थान पर रक्षा सूत्र बांधने व्यक्ति रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह इत्यादि जैसे गंभीर बीमारियों से काफी हद तक दूर रहता है।

Tags

Next Story