International Yoga Day 2024: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस, जानिए कैसे हुई थी शुरूआत

International Yoga Day 2024: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस, जानिए कैसे हुई थी शुरूआत
हर साल 21 जुन को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है|

हर साल दुनिया भर में 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगो को योग के फायदा के बारे में बताना और योग करने केलिए लोगो को जागरूक करना। इस दिन की शुरुवात कब , कैसे और क्यों हुए थी और इस साल की थीम क्या है ,आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे हुई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने योग को मानवता के लिए एक अनमोल उपहार बताया और इसे अपनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करने का आह्वान किया। पीएम मोदी के इस प्रस्‍ताव को 177 देशों का समर्थन मिला, और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया।

पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। इस दिन, दुनिया भर में लाखों लोगों ने एक साथ योग किया। भारत में, नई दिल्ली के राजपथ पर एक विशाल योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 35,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

क्यों 21 जून ही चुना गया

गर्मी का सबसे लंबा दिन:

21 जून को उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म संक्रांति होती है, जो साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य की किरणें अधिकतम समय तक धरती पर रहती हैं, जिससे यह दिन विशेष बन जाता है। इसे ‘विषुव’ भी कहा जाता है। इस दिन का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि लंबे दिन के कारण यह समय शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए आदर्श माना जाता है। ग्रीष्म संक्रांति के बाद, दिन छोटे होने लगते हैं, जो एक प्राकृतिक संतुलन का प्रतीक है, जैसा कि योग का उद्देश्य है।

आध्यात्मिक महत्व:

भारतीय संस्कृति में इस दिन का विशेष आध्यात्मिक महत्व भी है। माना जाता है कि इस दिन ध्यान और आत्म-खोज के लिए उत्तम समय होता है। योग, जो शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ आत्मिक विकास का भी साधन है, इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। इस दिन को आंतरिक शक्ति और आत्मा के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाता है, जो योग का मूल उद्देश्य है।

योग दिवस की थीम

हर साल योग दिवस के लिए अलग थीम होती है | इस साल की थीम है 'स्वयं और समाज के लिए योग' (Yoga for Self and Society). इस साल भारत समेत दुनिया भर में 10 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा |

योग दिवस का उद्देश्य

योग दिवस का मुख्य उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूकता फैलाना है। योग, जो हजारों सालों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है, अब वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त कर चुका है। योग के माध्यम से लोग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं| योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नियमित योग अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, मांसपेशियों की मजबूती और लचीलापन बढ़ता है, और मानसिक तनाव कम होता है।

Tags

Next Story