क्या नीतीश चाचा साथ आएंगे? तेजस्वी बोले - आगे देखिए होता है क्या

क्या नीतीश चाचा साथ आएंगे? तेजस्वी बोले - आगे देखिए होता है क्या

क्या नीतीश चाचा साथ आएंगे? तेजस्वी बोले - आगे देखिए क्या होता है

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की फ्लाइट में एक दूसरे के साथ बैठकर बातें करते हुए तस्वीर वायरल है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद सबकी नजर नीतीश कुमार की मूवमेंट पर है। वे दिल्ली पहुंच गए हैं लेकिन बिहार से दिल्ली तक उनसे सफर की चर्चा चारों ओर है। वे फ्लाइट में तेजस्वी यादव के साथ आए। फ्लाइट से उतरकर तेजस्वी यादव ने मीडिया से चर्चा की। जब उनसे पूछा गया कि, चाचा साथ आएंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि, आगे - आगे देखिए क्या होता है।

जब पूछा गया कि क्या INDIA गठबंधन केंद्र में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करेगा, तो राजद (RJD) के तेजस्वी यादव ने कहा, "थोड़ा धैर्य रखें। इंतजार करें और देखें।" बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनकी दिल्ली के लिए एक ही फ्लाइट में यात्रा करने की तस्वीरें वायरल होने पर उन्होंने कहा, "हमने एक-दूसरे का अभिवादन किया। बाकी क्या होता है, आगे-आगे देखते रहिए।" क्या नीतीश चाचा के साथ आएंगे? इस सवाल के जवाब में वे बोले - आगे देखिए क्या होता है।

वहीं नीतीश कुमार भी टाइट सिक्योरिटी के बीच दिल्ली पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, सरकार तो बनेगी ही। बिहार में 12 लोकसभा सीट जीतकर जदयू किंगमेकर की भूमिका में है। पिछले दिनों चर्चा थी कि, कांग्रेस, जदयू से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।

एक ही फ्लाइट में आए नीतीश और तेजस्वी :

नीतीश और तेजस्वी यादव फ्लाइट में एक साथ आए पहले दोनों आगे - पीछे बैठे नजर आए लेकिन बाद में वे एक दूसरे के आजू - बाजू बैठकर बातें करते भी दिखाई दिए। इस तस्वीर के कई मायनें हैं अब देखना यह है कि, नीतीश अपना वादा निभाएंगे या अपना ट्रैक रिकोर्ड दोबारा दोहराएंगे।

Tags

Next Story